श्रीदेवी
श्रीदेवी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर तिरेंगे में लिपटा था। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को ले जा रहे ट्रक में बोनी कपूर, संजय कपूर, अनिल कपूर, अर्जुन कपूर और श्रीदेवी की बेटी जान्हवी कपूर मौजूद थे। ये शव यात्रा अंधेरी के सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब से विले पार्ले के श्मशान घाट तक पहुंची। जिसके कुछ देर बाद श्रीदेवी का अंतिम संस्कार किया गया। श्मशान गृह के बाहर आखिरी झलक पाने के लिए भारी संख्या में फैंस मौजूद थे।