महान नायिका श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने के लिए बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और फैंस का जमावड़ा सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब के बाहर लगा हुआ है। यह वही जगह है जहां पर सुपरस्टार श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार्स एक्ट्रेस के अंतिम दर्शन के लिए आ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ भारी संख्या में फैंस लाइन लगाकर बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार को आखिरी बार देखने के लिए लाइन लगाकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 4
Sridevi fans
कोई हाथों में फूल लेकर श्रीदेवी के आखिरी दर्शन के लिए पहुंचा तो किसी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे। इस महान एक्ट्रेस की एक झलक देखने के लिए देश के कोने-कोने से लोग मुंबई पहुंचे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Sridevi fans
श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी ऐसे में बड़ी संख्या में फैंस दक्षिण भारत से भी आए हैं। हालांकि फैंस के आने का सिलसिला श्रीदेवी के निधन की खबर सुनते ही उनके घर के बाहर लगना शुरू हो गया था। सोमवार देर रात श्रीदेवी का पार्थिव शरीर परिवार वाले लेकर दुबई से मुंबई पहुंचे थे।
उनके पार्थिव शरीर को 'ग्रीन एकर्स' में रखा गया था। इसके बाद लोगों के आखिरी दर्शन के लिए 'सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब' रखा गया। जानकारी के मुताबिक यहां पर पार्थिव शरीर करीब 3 घंटे तक दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद 2 बजे अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार दोपहर 3.30 बजे विले पार्ले के सेवा समाज श्मशान भूमि में किया जाएगा।