फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के निधन का अनुष्का शर्मा पर भी पड़ा असर, फिल्म 'परी' से जुड़ा है मामला

Wed, 28 Feb 2018 11:58 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
श्रीदेवी की अचानक मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। उनका 24 फरवरी को 54 साल की उम्र में दुबई में निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर तीन दिन बाद दुबई से भारत लाया जा चुका है। उनका अंतिम संस्कार शाम 3:30 से 5:30 के बीच किया जाएगा। इस घटना की वजह से बॉलीवुड जैसे थम सा गया है। अनुष्का की फिल्म 'परी' पर भी इसका असर पड़ा है। 
 
विज्ञापन

2 of 4
श्रीदेवी के देहांत की वजह से अनुष्का शर्मा की आनेवाली फिल्म 'परी' की स्क्रीनिंग कैंसिल कर दी गई है।यह स्क्रीनिंग 28 फरवरी को होनी थी लेकिन श्रीदेवी के निधन के चलते अब ऐसा नहीं किया जा रहा है। फिल्म 2 मार्च 2018 को होली के मौके पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन

3 of 4
'परी' की रिलीज से पहले अनुष्का अपनी इस फिल्म की स्क्रीनिंग इंडस्ट्री के चुनिंदा लोगों और फैमिली के लिए रखना चाहती थीं। अब जिसे रद्द कर दिया गया है।फिल्म की प्रोड्यूसर प्रेरणा अरोरा ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा,'हम इंडियन लीजेंड श्रीदेवी की मृत्यु से सदमे में हैं। हम उनकी याद में 'परी' की स्क्रीनिंग कैंसिल कर रहे हैं जो कि 28 फरवरी को होनी थी।'
 
विज्ञापन

4 of 4
बता दें कि अनुष्का इस फिल्म में रुकसाना नाम की भूतनी  का किरदार निभा रही हैं। फिल्म के ट्रेलर पहले ही फैंस द्वारा काफी पसंद किए जा रहा है। अब देखना ये है कि भूतनी बनी अनुष्का का ये अंदाज दर्शकों को कितना पसंद आता है। फिल्म के ट्रेलर को अनुष्का के पति विराट कोहली ने भी काफी पसंद किया था। होली पर इसे रिलीज किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें