फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड ने दिल से पूरी की श्रीदेवी की आखिरी इच्छा, अंतिम संस्कार में दिखा सबूत

Mon, 12 Mar 2018 08:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
श्रीदेवी
श्रीदेवी विदा हो गईं, लेकिन उनकी आखिरी इच्छा को बॉलीवुड ने दिल से पूरा किया, जिसका सबूत अभिनेत्री के अंतिम संस्कार के समय देखने को मिला।
विज्ञापन

2 of 7
sridevi
दरअसल, श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत पसंद था। एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने इसका जिक्र भी किया था। श्रीदेवी का वार्डरोब भी सफेद रंग की ड्रेसेज से भरा था। वे चाहती थी कि उनकी आखिरी विदाई भी सफेद हो, सब कुछ सफेद ही हो।
विज्ञापन

3 of 7
sridevi
यही वजह रही कि श्रीदेवी के अंतिम संस्कार में सब कुछ सफेद दिखा। पति बोनी कपूर और परिवार वालों ने उनकी इस आखिरी चाहत का पूरा किया। बॉलीवुड के कई नामी सितारों ने भी उनकी इस आखिरी ख्वाहिश को दिल से पूरा किया।

4 of 7
SRIDEVI
बुधवार को श्रीदेवी के अंतिम दर्शन करने को पूरा बॉलीवुड जगत उमड़ा। रेखा से लेकर श्रद्धा कपूर तक सभी ने सादगी भरे और सफेद रंग के लिबास में पहुंचकर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि दी। ऐसे में सभी ने उनकी सफेद विदाई का ख्याल रखा।
विज्ञापन

5 of 7
sridevi
गौरतलब है कि 54 साल की उम्र में श्रीदेवी 24 फरवरी 2018 को दुनिया से विदा हो गईं। दुबई में एक होटल में बाथटब में डूबने से उनकी जान चली गई। सभी औपचारिकताएं पूरी करके तीन दिन बाद दुबई से उनका शव इंडिया लाया गया।
विज्ञापन

6 of 7
sridevi
मंगलवार देर शाम श्रीदेवी का पार्थिव शरीर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचा। वहां से सबसे पहले उन्हें लोखंडवाला स्थित उनके घर ग्रीन एकर्स ले जाया गया। वहां से बुधवार सवेरे उनके शव को स्पोर्ट्स क्लब में आखिरी दर्शनों के लिए रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
sridevi
श्रीदेवी की अंतिम शवयात्रा में काफी संख्या में उनके चाहने वाले अभिनेत्री को अंतिम विदाई देते नजर आए। वर्ली स्थित शमशान घाट में अभिनेत्री को नम आंखों के साथ विदा कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें