Madhuri Dixit
अभिनेत्री शबाना आजमी लिखती हैं, 'आप अपने काम के लिए हमेशा याद की जाएंगी।' वहीं, माधुरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा- 'ठीक एक साल पहले बॉलीवुड ने एक सच्चा मोती खो दिया था, आपके जाने से मन में एक दुख है जो हमेशा सताता रहेगा, हम सब को प्रेरित करने के लिए शुक्रिया।' वहीं, कोरियोग्राफर फराह खान ने भी एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'मैं बस अपने करियर की शुरुआत कर रही थी, और वह बहुत ही ज्यादा सपोर्टिव थीं, उत्साह बढ़ाने वालीं, उनके साथ गाना करना मेरे लिए किसी बड़े सपने से कम नहीं था।'