फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के निधन के 12 दिन बाद ये रिश्तेदार आया था सामने, मौत की वजह को लेकर किए थे कई खुलासे

Sun, 24 Feb 2019 01:10 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
sridevi
श्रीदेवी की आज पहली पुण्यतिथि है लेकिन फैंस एक साल में भी इस सदमे से बाहर नहीं निकल पाए हैं । श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। यहीं 24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी का निधन दुबई के पांच सितारा होटल के बाथटब में डूबने से हो गया था । निधन के 12 दिन बाद एक रिश्तेदार ने श्रीदेवी के निधन को लेकर कई बड़े खुलासे किए थे । 
विज्ञापन

2 of 9
श्रीदेवी
श्रीदेवी के अंकल वेनुगोपाल रेड्डी ने श्रीदेवी की जिंदगी के बारे में बहुत कुछ बताया था। वेनुगोपाल ने श्रीदेवी के निधन के बाद रीजनल डेली iDreamNews से बात की थी । इस दौरान उन्होंने बताया था कि श्रीदेवी की जिंदगी में बहुत दर्द था। उन्होंने कहा, 'श्रीदेवी की जिंदगी में दर्द की वजह बोनी कपूर थे। उनकी मां भी बोनी को बिल्कुल पसंद नहीं करती थीं।'
विज्ञापन

3 of 9
श्रीदेवी
'मां बोनी और श्री की शादी से खुश नहीं थीं। वो नहीं चाहती थीं कि दोनों शादी करें। जब भी बोनी किसी अवसर पर घर आते थे तो श्रीदेवी की मां उनके साथ बुरा बर्ताव करती थीं। लेकिन श्रीदेवी ने बोनी से शादी करने का फैसला कर लिया था। उनकी मां ने ये सारी बातें परिवार के साथ शेयर की थीं। मां के विरोध के बावजूद श्रीदेवी ने बोनी से शादी की।' 

4 of 9
श्रीदेवी
वेनुगोपाल ने यह भी बातया कि श्रीदेवी जब जिंदा थीं तब उन्होंने बहुत दुख झेले। निधन के साथ वो अपने सारे दर्द साथ ले गईं। वेनुगोपाल ने बताया, 'बोनी कपूर ने फिल्में बनाने में अपना सारा पैसा लुटा दिया था। उन्होंने ऐसी फिल्मों पर पैसा लगाया जो आजतक रिलीज ही नहीं हुईं। इससे बोनी को काफी नुकसान हुआ। इस नुकसान की भरपाई करने के लिए बोनी ने श्रीदेवी की संपत्ति बेच दी।'
विज्ञापन

5 of 9
श्रीदेवी
'श्रीदेवी के मन में इस बात का मलाल हमेशा रहा। इसी दर्द के साथ उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।' क्या श्रीदेवी फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रही थीं? इस सवाल पर रेड्डी ने कहा, 'उनके मन में शांति नहीं थी। सिर्फ दुनिया को दिखाने के लिए वो हंसती थीं। बोनी और श्रीदेवी पैसे ना होने के कारण मुश्किल दौर से गुजर रहे थे।'
विज्ञापन

6 of 9
श्रीदेवी
'अपनी जिंदगी पटरी पर लाने के लिए श्रीदेवी ने सारी प्रॉपर्टी बेच दी थी। यही कारण था कि श्रीदेवी ने फिर से फिल्मों में वापसी की।' रेड्डी ने अर्जुन और श्रीदेवी के रिश्ते को लेकर भी बोला। उन्होंने कहा, 'श्री ने अपने कुछ रिश्तेदारों को बताया था कि अर्जुन और उनके बीच कुछ ठीक नहीं है लेकिन मुझे पक्का पता नहीं है। श्रीदेवी अपनी बेटियों खुशी और जाह्नवी के भविष्य को लेकर हमेशा चिंतित रहती थीं।'
विज्ञापन

7 of 9
sridevi
'श्री ने यह भी बताया था कि बोनी की तबीयत ठीक नहीं रहती है। वो बोनी की सेहत को लेकर फिक्रमंद थीं।' निधन से पहले ये भी खबर आई थी कि श्रीदेवी ने चेहरे की सर्जरी करवाई है । इस पर रेड्डी ने बताया, 'जी हां, श्रीदेवी ने दो बार नाक की सर्जरी करवाई। इसके लिए वो अमेरिका जाती थीं। यह बात तब पता चली जब हमने उनसे इस बारे में बात की।'

8 of 9
Sridevi
'श्री फोन पर अपनी मां को सर्जरी के बारे में बताती थीं।' रेड्डी ने यह भी बताया कि श्रीदेवी के उनकी बहन श्रीलता के साथ रिश्ते ठीक नहीं थे। 'जब अमेरिका में श्रीदेवी की मां का ऑपरेशन हुआ था तो डॉक्टरों ने दिमाग के गलत हिस्से की सर्जरी कर दी थी।'
विज्ञापन

9 of 9
श्रीदेवी
'इससे उनकी मां कभी होश में नहीं आईं। वो सिर्फ एक वस्तु बन गई थीं। इसके बाद श्री ने हॉस्पिटल पर केस कर दिया। कोर्ट ने हॉस्पिटल पर पेनाल्टी लगाई। इन पैसों को लेकर श्री और उनकी बहन के बीच मतभेद हो गया। श्री इस कंपेनसेशन के अलावा हर महीने बहन को पैसे भी भेजती थीं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें