श्रीदेवी का निधन हुए आज एक साल हो गया है। आज यानी 24 फरवरी को ही श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया था । श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं । श्रीदेवी पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ वहां पहुंची थीं ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
arjun kapoor
शादी के अगले दिन सारे मेहमान भारत लौट आए लेकिन श्रीदेवी कुछ दिन के लिए दुबई में रुक गईं । शादी के दो दिन बाद श्रीदेवी के निधन की खबर से पूरे देश में मातम छा गया था । बोनी कपूर, श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए मुंबई से दुबई पहुंचे थे । जब वो उनके कमरे में गए तो श्रीदेवी बाथटब में डूबी हुई मिलीं।
विज्ञापन
3 of 8
sridevi unseen pictures
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने से हुई ।श्रीदेवी के जाने के बाद कपूर खानदान में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला । कपूर फैमिली में वो हुआ था जो 22 साल से नहीं हो पाया। दरअसल, बोनी कपूर ने 1996 में श्रीदेवी से शादी की थी ।
4 of 8
sridevi
इसके बाद वो अपनी पहली पत्नी मोना कपूर से अलग हो गए थे । मोना कपूर ने अकेले ही अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर को पाला । श्रीदेवी की वजह से इन दो परिवारों के बीच हमेशा खटास बनी रही । अंशुला-अर्जुन भी श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियों जाह्नवी-खुशी से नफरत करते थे । ये बात अर्जुन ने एक इंटरव्यू में भी कबूली थी ।
विज्ञापन
5 of 8
श्रीदेवी
उन्होंने कहा था, 'वह कभी मेरी मां नहीं हो सकतीं। वह मां जैसी भी नहीं हो सकती। वह केवल मेरे पिता की पत्नी हैं। उनकी दोनों बेटियां मेरे लिए ज्यादा मायने नहीं रखतीं।' इस पर श्रीदेवी ने कहा था, 'मैंने बोनी को उनके बच्चों या परिवार से मिलने से कभी नहीं रोका।'
विज्ञापन
6 of 8
Sridevi
कड़वाहट भरे रिश्ते के बावजूद जब अर्जुन को श्रीदेवी के निधन की खबर मिली तो वो अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर तुरंत मुंबई वापस आ गए थे। इतना ही नहीं वापस आने के बाद उन्होंने अपनी सौतेली बहनों जाह्नवी और खुशी को गले लगाकर संभाला था।
विज्ञापन
7 of 8
श्रीदेवी
इसके अलावा श्रीदेवी के फ्यूनरल के दौरान वो जाह्नवी और खुशी के साथ ही रहे। अर्जुन ने इस मुश्किल दौर में सारी कड़वाहट भुला दी। बस अपने परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलते रहे। इतना ही नहीं अर्जुन, श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लाने के लिए दुबई तक गए।
सोनम कपूर की शादी में पहली बार बोनी कपूर के चारों बच्चे एक ही फ्रेम में नजर आए थे । इस तस्वीर को बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरे चार एंजेल । अर्जुन अब अपनी छोटी बहनों के लिए बेहद प्रोटेक्टिव हो गए हैं।