श्रीदेवी की आज पहली पुण्यतिथि है । श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक पांच सितारा होटल में हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि श्रीदेवी ने शराब पी रखी थी । जिसके चलते वो पानी से भरे बाथटब में डूब गईं । श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को निधन के दो बाद दुबई से भारत लाया गया था ।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
sridevi
ऐसे मुश्किल वक्त में अपने पिता बोनी कपूर का साथ देने के लिए अर्जुन कपूर दुबई गए थे। अर्जुन और श्रीदेवी के रिश्ते में उस वक्त खटास आ गई थी जब बोनी कपूर ने मोना कपूर को छोड़ श्रीदेवी से शादी कर ली थी। जब श्रीदेवी का निधन हुआ तो अर्जुन ने सारे गिले-शिकवे मिटा दिए ।
विज्ञापन
3 of 8
arjun kapoor
श्रीदेवी से रिश्ते को लेकर एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने कहा था, 'श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियां मेरे लिए कोई मायने नहीं रखतीं। मां ही नहीं श्रीदेवी मां जैसी भी नहीं हो सकतीं।' इस बयान से लगता था कि अर्जुन कपूर के दिल में श्रीदेवी के लिए बहुत नफरत है। लेकिन इस मुश्किल घड़ी में अर्जुन का एक नया ही रूप सामने आया।
4 of 8
Sridevi and Mohit Marwah
श्रीदेवी की मौत की खबर सुनते ही वो अपनी शूटिंग छोड़कर दौड़े चले आए। इतना ही नहीं जिन बहनों जाह्नवी और खुशी से वो बात तक नहीं करते थे उनको गले लगाकर संभाला। श्रद्धांजली देने वालों में अर्जुन कपूर सबसे आगे रहे। अपनी नफरत को अर्जुन ने खत्म कर दिया था ।
विज्ञापन
5 of 8
श्रीदेवी
बता दें कि अर्जुन बोनी की पहली पत्नी मोना कपूर के बेटे हैं। अर्जुन की एक बहन अंशुला भी हैं। जून 1996 में बोनी ने श्रीदेवी से दूसरी शादी कर ली थी। इस बात ने अर्जुन कपूर की मां मोना को काफी दुख पहुंचाया। श्रीदेवी से शादी के बाद जब बोनी कपूर मोना से दूर हो गए थे, उस समय मोना के पास उनके दोनों बच्चे अर्जुन और अंशुला थे। उन कुछ सालों के अनुभव ने अर्जुन के दिल में श्रीदेवी के लिए नफरत पैदा हो गई थी ।
विज्ञापन
6 of 8
sridevi
अंग्रेजी न्यूज पोर्टल टाइम्स नाऊ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन ने श्रीदेवी के साथ उनकी ट्यूनिंग के बारे में बताया था। उन्होंने कहा, 'मैं निश्चित रूप से यह कह सकता हूं कि मेरे अंदर श्रीदेवी और बोनी कपूर के लिए तमाम तरह की भावनाएं थीं। मैं सिर्फ आगे देखता हूं।' 'क्या हो सकता था, और क्या हो सकता है, क्या होना चाहिए के बजाए मैं चीजों को अलग तरह से देखता हूं।'
विज्ञापन
7 of 8
sridevi
अर्जुन ने श्रीदेवी के साथ अपने रिश्ते के बारे में कहा, 'हमारे अच्छे संबंध थे। मैं मेरे पिता की जिंदगी में मौजूद हर किसी का सम्मान करता हूं। जाहिर है वह मुझसे ऐसा करने की ही उम्मीद भी करते हैं। इसलिए मैं उनका सम्मान करता हूं और उनके लिए कुछ भी गलत नहीं सोचता हूं।' अर्जुन के करियर के प्रति श्रीदेवी काफी सपोर्टिव रही हैं?
इस सवाल पर अर्जुन ने कहा, 'मुझे लगता है कि वह थीं लेकिन हमने कभी साथ बैठ कर इस बारे में बात नहीं की कि उन्हें मेरा काम पसंद आया या नहीं।' अर्जुन कपूर ने आगे कहा, 'हमारे और उनके बीच एक अलग तरह की अंडरस्टैंडिंग थी क्योंकि हम दोनों की जिंदगी में एक शख्स था जिसे हम दोनों प्यार करते थे। यह बहुत सरल सी बात है।'