फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की डेब्यू फिल्म नहीं देख पाईं श्रीदेवी, ऐसे ही एक संयोग से अर्जुन कपूर को लगा था सदमा

Sun, 25 Feb 2018 10:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी
श्रीदेवी का दुबई में हार्ट अटैक से निधन हो गया। 54 साल की उम्र में बॉलीवुड की इस महान हस्ती की मौत से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री सदमे में है। श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाल की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं। इस शादी में श्रीदेवी के साथ उनकी छोटी बेटी खुशी और बोनी कपूर मौजूद थे।
विज्ञापन

2 of 6
श्रीदेवी
श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर अपनी डेब्यू फिल्म 'धड़क' की शूटिंग की वजह से शादी में शामिल नहीं हो पाईं थीं। श्रीदेवी ने जाह्नवी को उनकी पहली फिल्म के लिए खास तैयार किया था। जाह्नवी के पर्सनैलिटी डेवलपमेंट से लेकर डांसिंग क्लास तक, हर एक चीज पर श्रीदेवी की नजर थी।
 

 
विज्ञापन

3 of 6
rip sridevi
श्रीदेवी अपनी बेटी की डेब्यू फिल्म को देखने के लिए बेकरार थीं। लेकिन इससे पहले ही श्रीदेवी को मौत निगल गई। श्रीदेवी चाहती थीं कि उनकी बेटी उनसे भी बड़ी स्टार बनें। जाह्नवी को लॉन्च करने की जिम्मेदारी करण जौहर ने उठाई थी।
 

 

4 of 6
जाह्नवी कपूर
मराठी फिल्म 'सैराट' के रीमेक 'धड़क' में करण ने जाह्नवी कपूर को साइन किया। श्रीदेवी और बोनी कपूर अपनी बेटी के डेब्यू के लिए काफी उत्साहित थे। लेकिन जाह्नवी को हीरोइन बनते देखने से पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन

5 of 6
अर्जुन कपूर
बता दें कि जब अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म 'इशकजादे' आने वाली थी, उससे पहले उनकी मां मोना शौरी का निधन हो गया था। मोना अर्जुन की डेब्यू फिल्म नहीं देख पाई थीं। अब श्रीदेवी भी जाह्नवी की पहली फिल्म नहीं देख पाईं। मोना बोनी की पहली पत्नी थीं। बोनी ने श्रीदेवी से करने के लिए मोना को तलाक दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जाह्नवी कपूर
अर्जुन कपूर अपने पैरेंट्स के बीच आई दूरियों की वजह श्रीदेवी को मानते थे। अर्जुन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि श्रीदेवी और उनकी दोनों बेटियां मेरे लिए मायने नहीं रखतीं। अर्जुन ने आजतक श्रीदेवी से बात भी नहीं की है। श्रीदेवी ने 1976 में 13 साल की उम्र में तमिल फिल्म Moondru Mudichu में एडल्ट रोल निभाया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें