फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के निधन की खबर से टूट गई थीं आलिया भट्ट, रो-रो के हो गया था बुरा हाल

Fri, 31 Aug 2018 04:13 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt
रणबीर कपूर के साथ रिलेशन को लेकर सुर्खियां बटोर रहीं आयिला भट्ट ने श्रीदेवी के निधन के करीब 6 महीने बाद अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। 24 फरवरी 2018 का दिन भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं था। शादी में शरीक होने गई श्रीदेवी के निधन की खबर ने सबको हिला कर रख दिया था। सभी जानते हैं कि आलिया श्रीदेवी के बहुत करीब थीं।
विज्ञापन

2 of 5
श्रीदेवी, आलिया भट्ट
हाल ही में एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने श्रीदेवी के निधन पर कहा कि 'श्रीदेवी की मौत की खबर खौफनाक थी। उनका चले जाना हर किसी की तरह मेरे लिए भी शॉकिंग था। उस समय मैं एक रेस्टोरेंट में थी, जब मुझे ये खबर पता चली। इसके बाद तो मैं कुछ खा नहीं सकी। मैं बुरी तरह से टूट गई थी और मेरा रोना बंद नहीं हुआ।'
विज्ञापन

3 of 5
Sridevi
आलिया ने आगे कहा, 'श्रीदेवी की अंतिम यात्रा के वक्त जिस तरह लोग आए थे, उसे देखकर कहा जा सकता है कि वो देवी की तरह गईं। वो पल बहुत ही इमोशनल था।' बता दें, श्रीदेवी को आलिया भट्ट का काम काफी पसंद था। कई मौकों पर श्रीदेवी ने आलिया भट्ट की तारीफ भी की थी।
 

4 of 5
alia bhatt
इतना ही नहीं श्रीदेवी चाहती थीं कि उनकी सुपरहिट फिल्म ‘चालबाज’ के रीमेक में आलिया भट्ट काम करे। श्रीदेवी ने कहा था- आलिया काफी नेचुरल एक्ट्रेस हैं। वह एक ही समय पर अलग अलग तरह के रोल निभा सकती हैं और एक ही समय पर वह शैतानी भरा किरदार भी निभा सकती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
alia ranbir
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया आज कल अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणबीरकपूर लीड रोल में हैं। फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें