फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की मौत के बाद पहली बार बोनी कपूर ने बताया सच, सामने रखी सरप्राइज डिनर की असली कहानी

Sun, 04 Mar 2018 10:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Boney Kapoor on Sridevi`s death
24 साल पहले पहले बॉलीवुड के जाने माने प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने श्रीदेवी को एक ऐसा सरप्राइज दिया था जिससे दोनों की जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई थी और अब ठीक इतने साल बाद एक बार फिर एक ऐसा ही सरप्राइज बोनी कपूर और श्रीदेवी की जिंदगी को दर्दनाक तरीके से हमेशा के लिए बदल के चला गया। दोनों में फर्क सिर्फ इतना था कि इस बार ये सरप्राइज एक ऐसी भयानक घटना में तब्दील हो गया जिसने श्रीदेवी और बोनी कपूर की जिंदगी को तबाह कर दिया।
विज्ञापन

2 of 8
श्रीदेवी
ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने अपने ब्लॉग में बोनी कपूर से श्रीदेवी की मौत के बाद हुई बातचीत के कुछ अंश पेश किए हैं।  कोमल लिखते हैं- 'बोनी कपूर 24 साल पहले श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए अचानक बंगलूरु पहुंच गए थे। उस वक्त श्रीदेवी और अनिल कपूर बंगलुरु में फिल्म 'मिस्टर बेचारा' की शूटिंग कर रहे थे। श्रीदेवी से रात भर बात करते-करते न जाने बोनी को क्या सूझा कि वो चल पड़े श्रीदेवी को सरप्राइज देने के लिए। उस रात दोनों ने बहुत वक्त तक फोन पर बात की श्रीदेवी के आग्रह करने पर बोनी फोन रखने के लिए तैयार हो गए और वह सोने चली गईं। इसी बीच बोनी ने रात में ही बंगलुरु के लिए फ्लाइट ली और पहुंच गए होटल ताज वेस्टेंड में जहां श्रीदेवी, अनिल कपूर और फिल्म का बाकी क्रू ठहरा हुआ था। उस वक्त किसी को इस बात की भनक भी नहीं थी कि वह श्रीदेवी से मिलने पहुंचे हैं बल्कि सबको यही लगा था कि शायद वह अपने भाई अनिल कपूर की वजह से यहां आए हैं।'
विज्ञापन

3 of 8
श्रीदेवी
अब 24 साल बाद बोनी कपूर एक बार फिर श्रीदेवी को ऐसा ही सरप्राइज देना चाहते थे और इसलिए वह मुंबई से वापस अपनी पत्नी श्रीदेवी के पास दुबई पहुंचे थे। कोमल लिखते हैं- 'श्रीदेवी बेटी जाह्नवी के लिए कुछ शॉपिंग करना चाहती थीं और इसीलिए भांजे मोहित मारवाह की शादी के बाद भी दुबई में रुकी हुई थीं। श्रीदेवी ने अपने फोन में शॉपिंग की सारी लिस्ट रखी हुई थी। बोनी कपूर को 22 फरवरी को लखनऊ में एक मीटिंग के लिए आना था और वह इसलिए मुंबई लौट आए थे। हालांकि श्रीदेवी के दुबई में अकेला रहने से बेटी जाह्नवी भी उनके लिए फिक्रमंद थीं क्योंकि श्रीदेवी को अकेले रहने की बिल्कुल आदत नहीं थी। बोनी बीते वक्त को याद करते हुए बताते हैं कि ऐसा सिर्फ दो बार हुआ जब श्रीदेवी विदेश में अकेली रही हों। उस दौरान भी भले ही कोई परिवार का सदस्य उनके साथ नहीं था लेकिन मेरे दोस्त की पत्नी उनके साथ थी। बोनी बताते हैं, शादी में इतना ज्यादा इन्जॉय करने के बाद श्रीदेवी बहुत थकीं हुई थीं और 22 और 23 फरवरी को उन्होंने अपने रूम में आराम किया और कुछ दोस्तों के साथ वक्त बिताया। थोड़ी चैटिंग की। लेजीनेस का आलम ये था कि उन्होंने बोनी कपूर को भारत लौटने की टिकट्स भी बदलवा दिए थे।  

4 of 8
श्रीदेवी
बोनी ने बताया- '24 फरवरी की सुबह उन्होंने श्रीदेवी से बात की थी। तब उन्होंने मुझे कहा था पापा (श्रीदेवी बोनी कपूर ऐसे ही बुलाया करती थी) मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं। मैंने भी उन्हें कहा था कि मैं भी उन्हें बहुत याद कर रहा हूं लेकिन मैंने उस वक्त उन्हें ये नहीं बताया था कि मैं आज शाम ही उनसे मिलने वाला हूं। जाह्नवी ने भी मुझे कहा था कि उनके अकेला होने से वह परेशान है क्योंकि उन्हें अकेला रहने की आदत नहीं है और वह अक्सर अकेले में अपनी जरूरी चीजें गुम कर देती हैं। ऐसा पहली बार था जब श्रीदेवी विदेशी जमीन पर दो दिन तक अकेली थी।'
विज्ञापन

5 of 8
श्रीदेवी और बोनी कपूर
बोनी ने श्रीदेवी से कहा कि वह शॉपिंग का प्रोग्राम आगे बढ़ा दें। बोनी ने श्रीदेवी से कहीं रोमांटिक डिनर पर चलने की बात कही और श्रीदेवी को तैयार होने के लिए कहा। इसके बाद श्रीदेवी नहाने के लिए मास्टर बाथरूम में चलीं गईं। बोनी ने बताया- 'मैं लिविंग रूम में आ गया और श्रीदेवी नहाने चली गईं।' इसके बाद बोनी ने टीवी देखना शुरू किया कुछ चैनल बदलने के बाद उन्होंने कुछ देर साउथ अफ्रीका और भारत का मैच भी देखा। इसके बाद पाकिस्तान सुपरलीग के मैच की हाइलाइट्स देखी लेकिन थोड़ी ही देर में उन्हें जल्दी होने लगी क्योंकि उस दिन शनिवार था उन्हें अंदाजा था की रेस्तरां में उन्हें भीड़ मिलेगी।
विज्ञापन

6 of 8
श्रीदेवी
कोमल नाहटा ने बोनी कपूर से हुई अपनी बातचीत के आधार पर उस शाम की कहानी बताई है।  दोपहर करीब 3.30 बजे बोनी कपूर ने दुबई के लिए मुंबई से फ्लाइट ली। श्रीदेवी ने बोनी कपूर को फोन किया था उस वक्त वह मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लॉन्ज एरिया में बैठे हुए थे। बोनी श्रीदेवी को सरप्राइज देना चाहते थे इसलिए उन्होंने अपनी जान को कहा कि वह कुछ देर बिजी रहेंगे और हो सकता है कि उनका फोन भी ऑफ हो तो परेशान न हों। उन्होंने श्रीदेवी को प्रॉमिस किया कि वह फ्री होते ही उन्हें फोन करेंगे। शाम को करीब 6 बजकर 20 मिनट (दुबई के समय के हिसाब से) वह दुबई पहुंचे। उसके बाद वह होटल पहुंचे और वहां चेकइन किया। रूम की डुप्लीकेट चाबी भी ली और होटल स्टाफ को सामान जरा देर से होटल में पहुंचाने के लिए कहा लेकिन श्रीदेवी ने कहा कि उन्हें अंदेशा था कि वह दुबई आने वाला हैं। उसके बाद दोनों ने होटल के कमरे में एक दूसरे के साथ आधे घंटे तक बातें की।
विज्ञापन

7 of 8
श्रीदेवी
इस वक्त करीब शाम के 8 बजे होंगे। जल्दी के चलते बोनी का सब्र टूटा और उन्होंने लिविंग रूम से श्रीदेवी को दो बार आवाज दी। टीवी की आवाज कम भी की लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इसके बाद वी बेडरूम में गए उन्हें पानी की आवाज आ रही थी। फिर बोनी ने आवाज लगाई 'जान, जान'.. लेकिन कोई जवाब नहीं आया जो कि अजीब था। बोनी ने बाथरूम का दरवाजा खोला जो अंदर से बंद नहीं किया गया था। बाथटब पूरी तरह पानी से भरा हुआ था और श्रीदेवी पूरी तरह उसमें डूबी हुई थी। बोनी ने जो देखा वह उसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे और न हीं उस पर यकीन कर पा रहे थे।
विज्ञापन

8 of 8
श्रीदेवी
बेसुद हो चुकीं श्रीदेवी को देखकर बोनी ने जो महसूस किया होगा उसका अंजादा लगाना बेहद मुश्किल है। श्रीदेवी पानी में डूबी हुई थीं। श्रीदेवी के ही साथ बोनी भी एक अनजाने दर्द में डूब चुके थे। उनकी दुनिया तबाह हो चुकी थी। दो घंटे पहले बोनी जो सरप्राइज श्रीदेवी को देने के लिए पहुंचे थे वह अचानक एक बुरे सपने में बदल चुका था। सरप्राइज डिनर के लिए तैयार होते होते श्रीदेवी दूसरी ही दुनिया में पहुंच गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें