फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी ही नहीं इन फिल्म स्टार्स की भी सबसे बड़ी ख्वाहिश रही अधूरी, पूरी होने से पहले आ गई थी मौत

Mon, 26 Feb 2018 07:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Sridevi
महज 54 साल की उम्र में श्रीदेवी की अचानक मौत ने सनसनी मचा दी है। कपूर खानदान के साथ-साथ पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। कोई सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है तो कोई उनके आखिरी दर्शन के लिए इंतजार कर रहा है। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे तीन एक्टर्स के बारे में बताते हैं जिनकी डेब्यू फिल्म से पहले ही उनकी मां ने दुनिया से अलविदा कह दिया। 
विज्ञापन

2 of 4
Jhanvi Kapoor
जाह्नवी कपूर की मां
श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी कपूर के लिए बेहद खुश थीं। जाह्नवी जल्द ही बॉलीवुड फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने जा रही थीं। यहां तक की चाहे स्टेज हो या फिर कोई फंक्शन वह अक्सर अपनी बेटी के साथ ही स्पॉट की जाती थीं। फिल्म की शूटिंग में बिजी होने की वजह से जाह्ववी मोहित मारवाह की शादी में नहीं गई थीं। ऐसे में उनकी मौत की खबर जाह्नवी के लिए बड़ा सदमा है। 'धड़क' फिल्म 6 जुलाई 2018 को रिलीज होगी।
 
विज्ञापन

3 of 4
sanjay dutt
संजय दत्त की मां
संजय दत्त अपनी मां नर्गिस से काफी जुड़े हुए थे। संजय दत्त की 'रॉकी 'फिल्म 8 मई 1981 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म को लेकर नर्गिस काफी उत्साहित थीं ऐसे में रिलीज से 6 दिन पहले नर्गिस की मौत ने संजय दत्त को हिला कर रख दिया था। 
विज्ञापन

4 of 4
Arjun Kapoor
अर्जुन कपूर की मां
अर्जुन कपूर ने फिल्म 'इशकजादे' से साल 2012 में बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के रिलीज होने से पहली ही उनकी मां मोना कपूर की मौत हो गई थी। यह फिल्म 11 मई 2012 को रिलीज हुई थी और मोना कपूर का निधन 25 मार्च 2012 को हुआ था। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें