श्रीदेवी की मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अनिल कपूर के घर श्रदांजलि देने पहुंच रहे हैं। फिल्ममेकर करण जौहर और मनीष मल्होत्रा भी अनिल कपूर के घर पहुंचे। बता दें कि करण और मनीष मल्होत्रा भी श्रीदेवी के साथ दुबई में मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने पहुंचे थे।