श्रीदेवी के निधन का रहस्य और गहराता जा रहा है। श्रीदेवी के अचानक निधन के मामले को एक नाटकीय मोड़ देते हुए दुबई की सरकार ने सोमवार को कहा कि उनकी मौत होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूबने से हुई। वहीं गल्फ न्यूज के अनुसार श्रीदेवी के खून में अल्कोहल की मात्रा थी। इस दौरान श्रीदेवी अपना बैलेंस खो बैठीं और बाथटब में गिर गईं। जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। इसी के साथ एक और खबर आ रही थी कि श्रीदेवी मामले में उनके पति बोनी कपूर से पूछताछ की गई।
विज्ञापन
2 of 5
Sridevi
- फोटो : Instagram
लेकिन फिलहाल इस खबर में किसी भी तरह की सच्चाई नहीं है। दुबई पुलिस के अनुसार, बोनी कपूर से सोमवार को किसी भी तरह की पूछताछ नहीं की गई है। मीडिया में बोनी कपूर से पूछताछ की खबर निराधार है। UAE के अखबार खलीज टाइम्स ने इस मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
3 of 5
श्रीदेवी
हालांकि पुलिस जांच प्रक्रियाओं के अनुसार, दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने रविवार की सुबह अपनी गवाही दी क्योंकि निधन के समय वह श्रीदेवी के पास ही थे। दुबई पुलिस ने अब इस मामले को दुबई पब्लिक प्रॉसिक्यूशन को सौंप दिया है जिस कारण श्रीदेवी के परिजनों को शव लेने के लिए सरकारी वकील की इजाजत का इंतजार करना पड़ रहा है।
4 of 5
Sridevi
परिवार के एक करीबी सूत्र ने 'खलीज टाइम्स' को बताया, बोनी मुंबई से शाम करीब 5.30 बजे जुमेरा एमिरेट्स टॉवर्स होटल में श्रीदेवी के कमरे में उन्हें डिनर डेट के लिए सरप्राइज देने पहुंचे थे। बोनी ने उन्हें जगाया और दोनों ने करीब 15 मिनट तक बात की। इसके बाद श्रीदेवी बाथरूम में गईं। 15 मिनट बीत जाने के बाद जब श्रीदेवी बाहर नहीं आईं तो बोनी ने दरवाजा खटखटाया।
जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो बोनी ने ताकत लगाकार दरवाजा खोला और देखा कि श्रीदेवी पानी से भरे बाथटब में बेहोश पड़ी हैं। उन्होंने कहा, 'बोनी ने उन्हें उठाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं उठीं तो उन्होंने अपने एक मित्र को बुलाया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दुर्घटनावश डूबने की इस ताजा खबर से श्रीदेवी की मौत को लेकर बना रहस्य और गहरा गया है। उनके परिवार ने अभिनेत्री की मौत के बाद दिए गए शुरुआती बयान के बाद से कुछ नहीं कहा है।