फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्या हुआ था उस रात जब हमें छोड़ गई थीं श्रीदेवी, बोनी कपूर ने किया था खुलासा

Sun, 10 Feb 2019 06:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Boney Kapoor on Sridevi`s death
बॉलीवुड की पहली लेडी सुपरस्टार श्रीदेवी (Sridevi) की 24 फरवरी को पुण्यतिथि है। उनकी पुण्यतिथि पर कपूर परिवार चेन्नई में पूजा का आयोजन करवा रहा है। श्रीदेवी की फोरेंसिक रिपोर्ट में पता चला था कि उनका निधन 'एक्सीडेंटल ड्राउनिंग' यानी 'दुर्घटनावश डूबने' से हुआ था। इसके बाद भी श्रीदेवी की मौत पर पिछले 1 साल से लगातार सवाल उठते रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sridevi
इतना ही नहीं मामला कोर्ट तक भी पहुंचा। श्रीदेवी का जब निधन हुआ उस वक्त दुबई में थीं। यहां वह बोनी और खुशी के साथ एक करीबी रिश्तेदार की शादी में आई थीं। बोनी कपून ने श्रीदेवी के अंतिम क्षणों के बारे में बात करते हुए कहा था- 24 की सुबह श्रीदेवी ने बोनी को मैसेज किया 'पापा मैं तुम्हें मिस कर रही हूं।' श्रीदेवी प्यार से बोनी को 'पापा' बुलाती थीं।
विज्ञापन

3 of 5
sridevi
बोनी कपूर ने श्रीदेवी को जवाब में कहा कि 'मैं भी तुम्हें मिस कर रहा हूं' श्रीदेवी को नहीं पता था कि बोनी कपूर उन्हें सरप्राइज देने के लिए शाम की फ्लाइट बुक कर चुके हैं। शाम 6:30 बजे के करीब वे दुबई के होटल पहुंचे थे। श्रीदेवी उन्हें देखकर बहुत खुश हुईं।

4 of 5
Sridevi
दोनों ने रात को डिनर का प्लान बनाया। बाद में श्रीदेवी फ्रेश होने बाथरूम चली गईं। बोनी कपूर टीवी पर मैच देखने में बिजी हो गए। जब काफी देर तक श्रीदेवी बाथरूम से नहीं निकलीं तो बोनी कपूर डर गए। कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलने पर बोनी ने दरवाजे को धक्का दिया तो श्रीदेवी को बाथटब में पाया। बोनी कपूर आज तक इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sridevi
कोई इस खबर पर यकीन नहीं कर सका कि बॉलीवुड की एक ऐसी हस्ती नहीं रही, जो कल तक एक शादी समारोह में सजी-धजी नाचते गाते देखी गई थी। अपनी चुलबुली अदाओं से हर किरदार में जान फूंक देने वाली श्रीदेवी का 28 फरवरी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत पसंद था इसलिए सफेद फूलों से सजे खुले वाहन पर उनकी अंतिम यात्रा निकली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें