फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की पहली बरसी के लिए कपूर फैमिली ने की खास तैयारी, मायके में रखी गई पूजा

Fri, 08 Feb 2019 12:07 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sridevi, Amitabh
श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 को हुआ था । कुछ दिन बाद निधन को एक साल पूरा हो जाएगा लेकिन अभी तक उनका परिवार और फैंस इस सदमे से बाहर नहीं आ पाए हैं । श्रीदेवी की बरसी के लिए कपूर फैमिली ने खास तैयारी कर ली है । 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sridevi unseen pictures
तिथि के हिसाब से श्रीदेवी की बरसी 14 फरवरी को है । इस मौके पर बोनी कपूर अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर के साथ श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए चेन्नई में खास पूजा करेंगे । 
 
विज्ञापन

3 of 5
sridevi
डीएनए की खबर के अनुसार, श्रीदेवी की बरसी पर सभी रिचुअल उनके मायके में किए जाएंगे । इसमें बोनी, जाह्नवी और खुशी के अलावा अनिल कपूर, सुनीता कपूर और क्लोज फैमिली मेम्बर्स के शामिल होने की उम्मीद है ।
 

4 of 5
Sridevi
बता दें कि श्रीदेवी अपने भतीजे मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने के लिए दुबई गई थीं । शादी के फंक्शन खत्म होने के बाद वो कुछ दिन के लिए दुबई में रुक गईं । श्रीदेवी जिस पांच सितारा होटल में रुकी थीं उसी कमरे के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी । 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi
हाल ही में श्रीदेवी की अमिताभ बच्चन के साथ एक फोटो वायरल हुई थी । इसमें सलमान खान और आमिर खान भी नजर आए थे । ये अमिताभ का श्रीदेवी के साथ पहला कॉन्सर्ट था । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें