फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरपोर्ट पहुंचा एक्ट्रेस श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, हो रही है शव की जांच

Tue, 27 Feb 2018 06:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
दुबई पुलिस की ओर से जांच खत्म करने के बाद श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई एयरपोर्ट पहुंच चुका है। एयरपोर्ट पर शव की जांच चल रही है। कुछ ही देर में शव दुबई से मुंबई के लिए प्राइवेट जेट से रवाना कर दिया जाएगा। जहां से श्रीदेवी के शव को सीधे उनके बंगले भाग्य ले जाया जाएगा। जहां सारी फिल्मी हस्तियां उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगी हैं। इसके बाद कल दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 3
इसके पहले दुबई की कानूनी औपचारिकताओं की वजह से पिछले तीन दिनों तक पार्थिव शरीर वहां अटका रहा था। केस खत्म होने के बाद शव लेपन की प्रकिया पूरी हुई। जिसके बाद शव को ताबूत में बंद कर मुंबई लाया जा रहा है। जहां  श्रीदेवी के तमाम फैंस के साथ साथ फिल्मी सितारे आखिरी दर्शन के लिए पिछले तीन दिनों से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
श्रीदेवी की इच्छा के मुताबिक श्रीदेवी के बंगले भाग्य को सफेद रंग के फूलों से सजाया जा रहा है। पूरे बंगले की चारदीवारी को सफेद कपड़े से ढक दिया गया है। बता दें कि श्रीदेवी अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में सपरिवार दुबई गईं थीं। 20 फरवरी को शादी अटेंड करने के बाद वे वहीं रूक गई, जबकि उनके हसबैंड बोनी कपूर बेटी खुशी के साथ मुंबई लौट आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें