फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के पार्थिव शरीर की पहली तस्वीर वायरल, 3 घंटे तक होंगे अंतिम दर्शन

Wed, 28 Feb 2018 03:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sridevi
सदमा, हिम्मतवाला,लाडला जैसी शानदार फिल्में देने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का पार्थिव शरीर तीन दिन बाद दुबई से मुंबई पहुंच गया है। श्रीदेवी के परिवार की तरफ से जारी बयान के मुताबिक आज सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक का वक्त अंतिम दर्शन के लिए तय किया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
सफेद फूलों से सजे ट्रक में रखा गया श्रीदेवी का पार्थिव शरीर
इस बीच उनके पार्थिव शरीर की पहली तस्वीर वायरल होने लगी है। श्रीदेवी की ये तस्वीर उनके फैंस को रुला सकती हैं। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही देर रात बॉलीवुड सितारों के आने का भी सिलसिला शुरू हो गया था। श्रीदेवी का निधन दुबई के Emirates Towers होटल के बाथटब में डूबने की वजह से हुआ था। 
विज्ञापन

3 of 5
sridevi
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को लेने के लिए अनिल कपूर मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। इस दौरान अनिल कपूर के साथ अनिल अंबानी और अमर सिंह भी मौजूद थे। एयरपोर्ट पर तमाम औपचारिकताओं के बाद श्रीदेवी का पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया जिसके बाद एंबुलेस को बोनी कपूर के घर लोखंडवाला के ग्रीन एकर्स के लिए रवाना कर दिया गया।

4 of 5
Sridevi's mortal remains
आज सुबह 9.30 से 12.30 बजे तक लोग श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करेंगे। इसके बाद 3.30 से 5.30 बजे के बीच में विले पार्ले के शवदाह गृह में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sridevi
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी की मौत दुबई में 24 फरवरी की रात 10 बजे हुई थी। दुबई पुलिस की जांच, फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद सरकारी वकील सभी दस्तावेजों की जांच कर रहे थे जिसके कारण पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हो रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें