फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छाया श्रीदेवी की छोटी बेटी का ग्लैमरस अंदाज, यूजर बोला- I LOVE YOU खुशी

Mon, 16 Apr 2018 06:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
khushi kapoor
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर तो आए दिन चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी जल्द ही बॉलीवुड में फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने वाली हैं लेकिन श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर लाइमलाइट में कम ही रहती हैं लेकिन अब खुशी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसमें वह ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। खुशी की यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गई। 
विज्ञापन

2 of 4
khushi kapoor
इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने लिखा, 'खुशी अपनी मां श्रीदेवी की तरह बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वह अपनी बड़ी बहन से ज्यादा खूबसूरत हैं।' बता दें कि खुशी फिल्मों में नहीं आना चाहतीं बल्कि वह तो फैशन की इंडस्ट्री में अपना नाम रौशन करना चाहती हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
khushi kapoor
वहीं सोशल मीडिया पर एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत ही खूबसूरत... लिखने के लिए शब्द नहीं।', इंस्टाग्राम पर ही एक अन्य ने लिखा, 'आई लव यू खुशी... आप बहुत खूबसूरत हैं।'


 
विज्ञापन

4 of 4
khushi kapoor
दरअसल, खुशी कपूर अपने स्कूल की प्रॉम नाइट में फुल टशन के साथ पहुंची थीं। खुशी ने इस दौरान शिमरी आउटफिट पहना हुआ था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जल्द ही खुशी कपूर का स्कूल पूरा होने वाला है। वह अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें