जाह्नवी कपूर
- फोटो : Instagram
जान्हवी ने भी किया मां को याद
खुशी कपूर के साथ-साथ श्रीदेवी की बड़ी बेटी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने भी अपनी मां को याद किया है। उन्होंने भी अपनी मां के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए लिखा,"मैंने आपके बिना जितने साल बिताए हैं, उससे ज्यादा अभी भी आपके साथ बिताए हैं। लेकिन मुझे नफरत है इस बात से कि आपके बिना मेरे जीवन का एक और साल बीत गया है। मुझे आशा है कि हम आपको अपने पर गर्व महसूस कराने में कामयाब रहे होंगे मम्मा, क्योंकि यही एक ऐसी चीज है जो हमें आगे बढ़ने की शक्ति देती है। लव यू।"