श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर अभी तक अपनी मां को खोने के गम से उबरी नहीं हैं। यकीनन श्रीदेवी के निधन से परिवार सदमे में है लेकिन, तमाम दर्द को पीछे छोड़ वे अब नार्मल रूटीन में लौटने की कोशिश कर रहे हैं। जाह्नवी कपूर 20 मार्च को अपना पहला वॉग कवर फोटोशूट करवाने वाली हैं।
विज्ञापन
2 of 4
janhvi kapoor
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, जाह्नवी 20 मार्च की सुबह वॉग के लिए शूट करेंगी पहले जाह्नवी यह शूट अपनी मां श्रीदेवी के साथ करवाने वाली थीं, लेकिन उनके अचानक चले जाने से सब कुछ बदल गया। जाह्नवी अपनी मां श्रीदेवी को याद कर करते हुए बहुत इमोशनल हो गई थीं क्योंकि इस शूट में जाह्नवी के साथ श्रीदेवी भी जाने वाली थीं।
विज्ञापन
3 of 4
janhvi kapoor
हाल ही में जाह्नवी की 'धड़क' के सेट से फोटो भी सामने आई थी। जिसमें उनका लुक बिल्कुल अपनी मां श्रीदेवी की फिल्म 'इंग्लिश-विंग्लिश' के लुक जैसा था। जाह्नवी अब पहले से ज्यादा फोकस होकर काम कर रही हैं। इसके साथ ही जाह्नवी इस बात का भी पूरा ध्यान रख रही हैं कि उनकी वजह से फिल्म की शूटिंग में कोई देरी न हो।
आपको बता दें कि श्रीदेवी, अभिषेक वर्मन की फिल्म करने वाली थीं, लेकिन उनके निधन के बाद ये प्रोजेक्ट अब माधुरी दीक्षित को मिल गया है. जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माधुरी और श्रीदेवी की तस्वीर पोस्ट कर माधुरी का शुक्रिया अदा किया है।