फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी के निधन के 12 दिन बाद शूटिंग पर लौटीं जाह्नवी की तस्वीरें आई सामने, टलेगी रिलीज डेट

Fri, 09 Mar 2018 04:33 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जाह्नवी कपूर
लीजेंड्री एक्ट्रेस श्रीदेवी की अचानक मौत के बाद उनकी बेटी जाह्नवी कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'धड़क' की शूटिंग फिर से शुरू कर दी है। फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। श्रीदेवी की मौत की वजह से फिल्म की शूटिंग कुछ दिनों के लिए टाल दी गई।
विज्ञापन

2 of 4
जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी की मौत के 12 दिन बाद फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू हुई है। शूटिंग टलने की वजह से फिल्म के पूरे शेड्यूल पर असर पड़ा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुतबिक, फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ाई जा सकती है। वहीं, करण जौहर ने फिल्म की पूरी टीम को निर्देश दिया है कि जाह्नवी पर काम का ज्यादा प्रेशर न डालें।
विज्ञापन

3 of 4
जाह्नवी कपूर
श्रीदेवी की मौत के बाद फिल्म के प्रोड्यूसर करण जौहर लगातार जाह्नवी कपूर का ध्यान रख रहे हैं। करण जौहर श्रीदेवी के काफी करीब थे ऐसे में वह समझ सकते हैं कि श्रीदेवी की मौत के बाद इस वक्त पूरे कपूर परिवार पर क्या बीत रही है। करण चाहते हैं कि यह फिल्म ऐसी बने जिससे सभी गर्व कर सकें।
विज्ञापन

4 of 4
जाह्नवी कपूर
धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म 'धड़क' की रिलीज डेट 20 जुलाई 2018 है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के साथ ईशान खट्टर नजर आएंगे। यह मराठी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सैराट' की रीमेक है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें