श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने अपना 21वां बर्थडे परिवारवालों के साथ सेलीब्रेट किया। इस मुश्किल घड़ी में भी कपूर खानदान ने जाह्नवी का बर्थडे स्पेशल बनाने की कोशिश की। जाह्नवी ने अब आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। इसकी शुरुआत अपने जन्मदिन से की।
विज्ञापन
2 of 5
जाह्नवी कपूर
जाह्नवी ने अपने पापा बोनी कपूर, खुशी कपूर, सोनम कपूर, अंशुला कपूर और शनाया कपूर के साथ बर्थडे सेलीब्रेट किया। सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें जाह्नवी के आगे कई सारे केक और उस पर कैंडल लगे हुए हैं।
विज्ञापन
3 of 5
जाह्नवी कपूर
सभी खुश नजर आ रहे हैं। सोनम ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, '#kapooranddaughters'। इसके अलावा एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बोनी अपनी बेटी के पास बैठकर केक कटवा रहे हैं। इस वीडियो में उनकी सौतेली बहन अंशुला भी हैं।
4 of 5
जाह्नवी कपूर
इससे पहले जाह्नवी एक ओल्ड एज होम गईं। यहां उन्होंने सभी के साथ अपना बर्थडे सेलीब्रेट किया। जाह्नवी की बर्थडे फोटो एंड वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में ओल्ड एज होम में मौजूद सभी लोग जाह्नवी के लिए बर्थडे सॉन्ग गाते दिख रहे हैं।
मां श्रीदेवी के बिना यह जाह्नवी का पहला बर्थडे है। श्रीदेवी अपनी बेटी का 21वां जन्मदिन खास बनाना चाहती थीं लेकिन इससे पहले ही उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। कुछ दिन पहले जाह्नवी ने अपनी मां को याद करते हुए एक ओपन लेटर लिखा था।