फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'धड़क' रिलीज होने के बाद देर रात एक साथ दिखे जाह्नवी-ईशान, वजह डेट या कुछ और...

Sat, 04 Aug 2018 02:49 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर
'धड़क' की रिलीज के बाद जाह्नवी कपूर और ईशान कपूर बॉलीवुड के लविंग कपल माने जा रहे हैं। दोनों के बीच की केमेस्ट्री न सिर्फ फिल्म में बल्कि ऑफ स्क्रीन भी देखने को मिलती है और यही वजह है कि दर्शकों ने फिल्म की काफी सराहना की। धड़क ने 15 दिनों में 70 करोड़ का बिजनेस कर ये साबित कर दिया कि जाह्नवी और ईशान आगे भी कई फिल्मों में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर
अपनी फिल्म धड़क को लेकर लाइमलाइट बटोर रहे शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को हाल ही में मूवी डेट पर जाते हुए देखा गया। जाह्नवी-ईशान की जो तस्वीरें लगी हैं उनमें यह दोनों मुंबई के एक थिएटर से लेट नाइट शो देखकर निकल रहे हैं। तस्वीरों में दोनों कैजुअल ड्रेस में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
dhadak
वैसे ईशान और जाह्नवी साथ में काफी अच्छे लग रहे थे। तस्वीरों को देख इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों को एक दूसरे का साथ काफी पसंद है। जैसी ऑफ-स्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री बाहर देखने को मिल रही है, वैसे ही फिल्म में भी देखने को मिली।
विज्ञापन

4 of 4
Dhadak
अब असल में दोनों के बीच कुछ है या नहीं, यह तो पता नहीं, लेकिन ईशान और जाह्नवी एक-दूसरे की कंपनी में काफी सहज नजर आते हैं। बात करें धड़क की तो फिल्म को भारत में 2235 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। वहीं विदेश में 'धड़क' को 556 स्क्रीन्स मिली है। यानी कि कुल मिलाकर 'धड़क' को वर्ल्ड वाइड 2791 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है।फिल्म का टोटल बजट 70 करोड़ रुपए है। 'धड़क' में मुख्य रूप से जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर के अलावा आशुतोष राणा है। इस फिल्म की कहानी हॉरर किलिंग पर आधारित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें