फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 की उम्र में मां का किरदार कर हिट हो गई थीं श्रीदेवी, रजनीकांत के साथ दीं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में

Mon, 12 Aug 2019 04:15 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sridevi - फोटो : social media
भारतीय सिनेमा में श्रीदेवी एक ऐसी अदाकारा रहीं जिन्हें पहली महिला सुपरस्टार कहा जाता है । वहीं कुछ उन्हें लेडी अमिताभ बच्चन की उपाधि देते हैं । श्रीदेवी ने अपने करियर की शुरुआत 4 साल की उम्र से कर दी थी। श्रीदेवी ने अपनी बेटी को भी सुपरस्टार बनाने का सपना देखा, लेकिन जाह्नवी की डेब्यू फिल्म से पहले ही उनका निधन हो गया 
विज्ञापन

2 of 6
Sridevi
आज हम आपको श्रीदेवी की एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके चर्चे लोग आज तक करते हैं। दरअसल, श्रीदेवी ने साल 1976 से 1982 के बीच कई सारी तमिल और तेलुगु फिल्में की जिसमें से ज्यादातर फिल्में उन्होंने रजनीकांत, कमल हासन जैसे सुपरस्टार्स के साथ की।
विज्ञापन

3 of 6
Sridevi
एक फिल्म में श्रीदेवी ने 13 साल की उम्र में रजनीकांत की मां का किरदार निभाया था। ये एक तमिल फिल्म थी जिसका नाम 'मूंदरू मुदिचू' था। उस समय रजनीकांत सुपरस्टार हुआ करते थे। लेकिन जब फिल्म रिलीज हुई तो रजनीकांत से ज्यादा श्रीदेवी के काम की तारीफ हुई।

4 of 6
श्रीदेवी
इतना ही नहीं इसके बाद आई फिल्म 'धर्मयुद्ध' में श्रीदेवी ने रजनीकांत की प्रेमिका का किरदार निभाया था। बॉलीवुड में श्रीदेवी ही एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हमेशा चुनौतीपूर्ण किरदार भी बखूबी से निभाती आई हैं। रजनीकांत के साथ श्रीदेवी ने कई फिल्में कीं जिसमें ज्यादातर हिट रहीं।
विज्ञापन

5 of 6
Sridevi
शादी के 15 साल बाद श्रीदेवी ने गौरी शिंदे की फिल्म 'इंगलिश विंगलिश' से बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी की थी। इस फिल्म में श्रीदेवी ने एक पत्नी और मां का किरदार निभाया था, जो अपने परिवार को खुश करने के लिए इंग्लिश सीखने की कोशिश करती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Sridevi Srilatha - फोटो : Twitter
इसके बाद उनकी फिल्म 'मॉम' आई । इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । लेकिन ये अवॉर्ड लेने से पहले ही श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया था । इस अवॉर्ड को लेने के लिए बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियां पहुंची थीं ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें