फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादीशुदा से शादी न करने की कसम खाने वाली श्रीदेवी ने रचाई थी दो बच्चों के बाप से शादी, ये थी वजह

Mon, 12 Aug 2019 05:41 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
'सदमा', 'चालबाज', 'मिस्टर इंडिया' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी को गुजरे एक साल से ज्यादा हो गया है। 13 अगस्त 1963 को जन्मी श्री देवी का निधन बाथटब में डूबने की वजह से हुआ। श्रीदेवी अपने पीछे हंसता खेलता परिवार छोड़ गई हैं। 2 जून 1996 को शादी कर श्रीदेवी और बोनी कपूर ने सबको चौंका दिया था।
विज्ञापन

2 of 5
jitender and sridevi

उन दिनों न केवल बोनी कपूर से अफेयर बल्कि शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की बात ने काफी चर्चा बटोरी थी। श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी मोना को छोड़ दिया। उन दिनों श्रीदेवी को जितेंद्र से भी लिंक किया गया था। साल 1984 में श्रीदेवी ने एक इंटरव्यू दिया था। एक  इंटरव्यू में जब श्रीदेवी से जितेंद्र के बारे में पूछा गया तो श्रीदेवी ने कहा था, 'जितेंद्र बहुत अच्छे इंसान हैं। शूटिंग के पहले दिन से ही उन्होंने मेरी बहुत मदद की। मेरी पहली फिल्म कामयाब नहीं हो सकी लेकिन जितेंद्र ने मेरा साथ कभी नहीं छोड़ा। 

विज्ञापन

3 of 5
sridevi boney kapoor - फोटो : social media
जब जितेंद्र से शादी को लेकर सवाल किया गया तो श्रीदेवी ने कहा था, 'मैं कभी भी किसी शादीशुदा मर्द से शादी नहीं करूंगी। हमारे साउथ में दूसरी पत्नी बनने जैसा कोई रिवाज नहीं है।' लेकिन हम सभी जानते हैं कि श्रीदेवी को बोनी कपूर से इश्क हो गया था। बोनी कपूर ने अपनी उम्र से 8 साल छोटी श्रीदेवी को 1993 में प्रपोज किया था और श्रीदेवी ने प्यार में इस बात की भी परवाह नहीं की कि बोनी शादीशुदा थे और 2 बच्चों के बाप थे।

4 of 5
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
दोनों की प्रेम कहानी 80 के दशक में शुरू हुई जब बोनी बतौर प्रोड्यूसर खुद के लिए जगह बना रहे थे। मिस्टर इंडिया की योजना लेकर बोनी कपूर श्रीदेवी के बंगले के रोज चक्कर काटते थे। फिर 10 दिन बाद श्रीदेवी ने मिलने का समय दिया और सुनाई तो फिल्म की कहानी बहुत अच्छी लगी और फिल्म करने राजी हो गईं। फिल्म के सेट पर ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा। कहा जाता है कि श्रीदेवी की मां की बीमारी और फिर उनकी मौत के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
boney kapoor - फोटो : social media
बोनी कपूर के साथ श्रीदेवी ने मिस्टर इंडिया, रूप की रानी चोरों का राजा, मॉम जैसी फिल्में की हैं। श्रीदेवी की सफलता के पीछे हिम्मतवाला फिल्म का सबसे बड़ा हाथ है। हिम्मतवाला फिल्म ने ही श्रीदेवी को घर घर में फेमस किया था वरना कौन श्रीदेवी को जानता था। इससे पहले उनकी फिल्म सोलहवां सावन आई थी जो फ्लॉप हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें