फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sridevi Birthday: श्रीदेवी से मिलने के लिए उनके घर के चक्कर काटते थे बोनी कपूर, ऐसे शुरू हुई प्रेम कहानी और फिर हो गई शादी

Tue, 11 Aug 2020 03:34 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
श्रीदेवी, बोनी कपूर - फोटो : ट्विटर
'चांदनी', 'सदमा', 'चालबाज', 'मिस्टर इंडिया' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली अभिनेत्री श्रीदेवी का जन्म 13 अगस्त 1963 को तमिलनाडु में हुआ था। श्रीदेवी का असली नाम श्री अम्मा यंगर अय्यपन था। श्रीदेवी ने बचपन से ही अभिनय शुरु कर दिया था। श्रीदेवी की शुरुआती दिनों में लेडी अमिताभ भी कहा जाता था। 1979 में हिन्दी फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री के रूप में वे फिल्म 'सोलवां सावन' में आईं लेकिन उन्हें पहचान 1983 में आई फिल्म 'हिम्मतवाला' से मिली। चलिए श्रीदेवी के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनके और बोनी कपूर की शादी के किस्से के बारे में..
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
श्रीदेवी, बोनी कपूर
2 जून 1996 को शादी कर श्रीदेवी और बोनी कपूर ने सबको चौंका दिया था। उन दिनों न केवल बोनी कपूर से अफेयर बल्कि शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की बात ने काफी चर्चा बटोरी थी। श्रीदेवी से शादी करने के बाद बोनी कपूर ने अपनी पहली पत्नी मोना को छोड़ दिया था। दोनों की प्रेम कहानी 80 के दशक में शुरू हुई जब बोनी बतौर प्रोड्यूसर खुद के लिए जगह बना रहे थे।
विज्ञापन

3 of 5
श्रीदेवी, बोनी कपूर - फोटो : social media
मिस्टर इंडिया बनाने के लिए बोनी कपूर श्रीदेवी को फिल्म ऑफर करने चेन्नई गए थे। बोनी कपूर श्रीदेवी के बंगले के रोज चक्कर काटते रहे, तब कहीं जाकर वह श्रीदेवी से मिल पाए। श्रीदेवी को फिल्म की कहानी बहुत अच्छी लगी और वह फिल्म करने को राजी हो गईं। बोनी कपूर को पहली नजर में ही श्रीदेवी से प्यार हो गया था।

4 of 5
श्रीदेवी, बोनी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कहा जाता है कि श्रीदेवी की मां की बीमारी और फिर उनकी मौत के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ी थीं। इस तरह उनका रिश्ता सहानभूति से शुरू हुआ और प्रेम में बदल गया। बोनी कपूर ने अपनी उम्र से आठ साल छोटी श्रीदेवी को 1993 में प्रपोज किया था और श्रीदेवी ने प्यार में इस बात की भी परवाह नहीं की, कि बोनी शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बोनी और खुशी कपूर के साथ श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी ने अपने करियर में हिन्दी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। श्रीदेवी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। वे एकमात्र ऐसी अभिनेत्री थीं, जो 90 के दशक में लगभग एक करोड़ रुपये प्रति फिल्म लेती थी। श्रीदेवी की  24 फरवरी 2018 में एक होटल के कमरे के बाथ टब में डूबने से मौत हो गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें