बोनी और खुशी कपूर के साथ श्रीदेवी
- फोटो : सोशल मीडिया
श्रीदेवी ने अपने करियर में हिन्दी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ फिल्मों में काम किया। श्रीदेवी बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई वाली अभिनेत्रियों में से एक थीं। वे एकमात्र ऐसी अभिनेत्री थीं, जो 90 के दशक में लगभग एक करोड़ रुपये प्रति फिल्म लेती थी। श्रीदेवी की 24 फरवरी 2018 में एक होटल के कमरे के बाथ टब में डूबने से मौत हो गई थी।