फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामेश्वरम में श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जित, बोनी कपूर ने नम आंखों से निभाई अंतिम रस्में

Sun, 04 Mar 2018 11:05 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sridevi
मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम में विसर्जित कर दी गईं। इस दौरान श्रीदेवी के सौतेले बेटे अर्जुन कपूर समेत परिवार के बाकी सदस्य बोनी के साथ अस्थियां विसर्जित करने रामेश्वरम पहुंचे थे। 54 साल की श्रीदेवी का जन्म तमिलनाडु में हुआ था, शायद इसीलिए रामेश्वरम में उनकी अस्थियां विसर्जित की गईं।
विज्ञापन

2 of 4
Sridevi
बोनी कपूर श्रीदेवी की अस्थियां स्पेशल एयरक्राफ्ट में लेकर चेन्नई पहुंचे थे। शनिवार को श्रीदेवी की अस्थियां लेकर वो रामेश्वरम के लिए रवाना हुए, जहां पूरे धार्मिक रीति-रिवाज के साथ रामेश्वरम के समंदर में अस्थियों को प्रवाहित कर दिया गया। 
विज्ञापन

3 of 4
Sridevi
आपको बता दें कि श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के लिए तमिलनाडु से पंडित बुलाए गए थे। अपनी चुलबुली अदाओं से हर किरदार में जान फूंक देने वाली श्रीदेवी का 28 फरवरी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया था। श्रीदेवी को सफेद रंग बहुत पसंद था इसलिए सफेद फूलों से सजे खुले वाहन पर उनकी अंतिम यात्रा निकली।
विज्ञापन

4 of 4
श्रीदेवी
आपको बता दें कि 24 फरवरी को श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया था। पहले उनकी मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया गया था, मगर बाद में पोस्टमॉर्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्टों में इसकी वजह बाथटब में दुर्घटनावश डूबना बताई गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें