Roop Ki Rani Choron Ka Raja
- फोटो : सोशल मीडिया
सितारों की बात करें तो फिल्म 'रूप की रानी चोरों का राजा' में दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी और अनिल कपूर मुख्य रोल में नजर आए। दोनों ही उस दौर के दिग्गज स्टार्स में शुमार थे, लेकिन फिल्म को चलवाने में इनका जादू नहीं चल पाया। लिहाजा, फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर पिट गई। बता दें कि यह फिल्म वर्ष 1993 में रिलीज हुई थी। फिल्म का बजट लगभग 9 करोड़ रुपये था, लेकिन बॉक्स-ऑफिस पर फिल्म की हालत खस्ता रही और यह फिल्म असफल रही। बता दें कि 'रूप की रानी चोरों का राजा' को अनिल कपूर के बड़े भाई और श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 1987 में इस फिल्म की घोषणा हुई थी। इसे शेखर कपूर निर्देशित करने वाले थे। लेकिन उन्होंने फिल्म को बीच में ही गुडबाय कह दिया। इस तरह फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी कॉमेडियन-एक्टर सतीश कौशिक के ऊपर आ गई। फिल्म में श्रीदेवी और अनिल कपूर के अलावा अनुपम खेर, जॉनी लीवर और जैकी श्रॉफ भी थे। जावेद अख्तर ने इस फिल्म की कहानी लिखी थी।