फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब बेटी जाह्नवी के साथ बाइक पर घूमने निकली थीं श्रीदेवी, वीडियो हो रहा है वायरल

Sun, 04 Mar 2018 11:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
sridevi
श्रीदेवी की मौत से आम लोगों के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड शोक की लहर में डूबा हुआ है। उनके निधन से जहां पति बोनी कपूर को गहरा धक्का लगा है, वहीं दोनों बेटियां, जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर मां के अचानक चले जाने से बुरी तरह से टूट चुकी हैं। श्रीदेवी का पार्थिव शरीर सेलिब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब में रखा गया है। क्लब के बाहर सैकड़ों फैंस उनके अंतिम दर्शन के लिए मौजूद हैं। वहीं सेलेब्स क्लब के अंदर जाकर उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर रहे हैं। इसके अलावा श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में हजारों फैंस के शामिल होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि जब श्रीदेवी का निधन हुआ था तब उनकी दोनों बेटियों में से कोई भी उनके पास दुबई में नहीं थीं। वह अपनी दोनों बेटियों के काफी करीब थीं। उन्हें अक्सर पार्टियों में दोनों बेटियों के साथ ही देखा जाता था। श्रीदेवी की मौत के बाद अब हर कोई उनसे जुड़ी अपनी यादों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है। इसी बीच बड़ी बेटी जाह्नवी के साथ उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
Sridevi
यूं तो श्रीदेवी अपनी दोनों ही बेटियों के काफी करीब थीं लेकिन बड़ी बेटी जाह्नवी से उनका खासा लगाव था। सूत्रों की मानें तो वह जाह्नवी को जानू और जान कहकर बुलाया करती थीं। अब सोशल मीडिया पर जाह्नवी के साथ उनका एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह बेटी के साथ बाइक पर घूमती दिख रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 4
Sridevi
वीडियो में जाह्नवी बाइक चला रही हैं जबकि श्रीदेवी बेटी को पकड़े पीछे बैठी नजर आ रही हैं। दरअसल इस वीडियो में जाह्नवी बाइक चलाना सीख रही हैं। उन्होंने सेफ्टी के लिए हेलमेट और नी गार्ड भी पहना हुआ है जबकि पीछे बैठी हुईं मां श्रीदेवी ने हेलमेट भी नहीं पहना हुआ है। देखें वीडियो-
विज्ञापन

4 of 4
Sridevi - फोटो : Instagram
बाइक के आसपास कुछ इंस्ट्रक्टर और गार्ड भी नजर आ रहे हैं। वहीं जब जाह्नवी बाइक का बैलेंस संभालती नजर आती हैं तो पीछे से श्रीदेवी के चिल्लाने की आवाज भी आती है। उनका यह वीडियो लोग शेयर कर रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें