सोमवार को श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे बॉलीवुड के लोगों को तब झटका लगा, जब सामने आया कि वह शराब के नशे में बेसुध होकर बाथटब में गिर पड़ी थीं। श्रीदेवी को करीब से जानने वाले यह मानने को तैयार नहीं हैं कि वह इतनी शराब पीती थीं। हालांकि कोई इस मामले में सीधी बात करना नहीं चाहता। श्रीदेवी-बोनी कपूर के खास दोस्त व राजनेता अमर सिंह ने खुल कर ‘शराब थ्योरी’ पर अंगुली उठा दी।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
sridevi
उन्होंने कहा कि श्रीदेवी कभी कभार हल्की वाइन पीती थीं, वह भी किसी खास मौके पर। लोगों के साथ होने पर। वह कभी हार्ड ड्रिंक नहीं लेती थीं। श्रीदेवी को करीब से जानने वाले हैरान हैं कि आखिर कैसे श्रीदेवी शराब के नशे में बेसुध होकर बाथटब में डूब सकती हैं। यह बात अभी सामने नहीं आई है कि मेडिकल रिपोर्ट में रक्त में शराब की कितनी मात्रा बताई गई है।
विज्ञापन
3 of 6
sridevi
बॉलीवुड के गलियारों में दबी जुबान में सवाल उठने लगे हैं कि आखिर कैसे बाथटब में श्रीदेवी ‘दुर्घटनावश’ डूब सकती हैं। यह भी चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर किस व्यक्ति ने सबसे पहले कहा कि श्रीदेवी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। श्रीदेवी के करीबी बताते हैं कि वह फिल्मी समारोहों में भले ही आती थीं परंतु हमेशा पति बोनी कपूर के साथ।
4 of 6
sridevi
पार्टियों से वह दूर रहती थीं। खुद श्रीदेवी मीडिया साक्षात्कारों में कहती रही हैं कि वह ऐसे माहौल में खुद को सहज नहीं पातीं। वह गर्व से बताती थीं कि मां ने मुझे धार्मिक माहौल में पाल-पोस कर बड़ा किया। मैं भी बहुत धार्मिक हूं और पूजा-पाठ करती हूं। मैंने अपनी बेटियों को भी यही सिखाया है। उन्हें संस्कारी और पारिवारिक मूल्य सिखाए हैं। श्रीदेवी सुपर स्टार थीं लेकिन उन्होंने अपनी बच्चियों को इंडस्ट्री से भरसक दूर रखा और उन्हें डॉक्टर-इंजीनियर बनाने का सपना देखा। यह अलग बात है कि बाद में वह अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी की हीरोइन बनने की जिद के आगे झुक गई।
विज्ञापन
कैसे पति हैं बोनी कपूर?
5 of 6
Sridevi
मीडिया के इस सवाल पर श्रीदेवी कहती थीं कि बोनी कपूर अच्छे पति और अच्छे पिता हैं। वह मेरे लिए सब कुछ हैं। वह मुझे अच्छी तरह समझते हैं। मुझे प्यार देते हैं। हमारे बीच हर दिन प्यार बढ़ता गया है। मैं ईश्वर की शुक्रगुजार हूं कि उसने मेरी जिंदगी में बोनी कपूर को पति के रूप में भेजा।
-बोनी कपूर ने अगर बाथरूम का दरवाजा खोला था तो दुबई पुलिस को बताने के बजाय पहले दोस्त की सलाह क्यों ली और इसमें उन्हें ढाई घंटे क्यों लगे?
-बोनी ने होटल की इमरजेंसी असिस्टेंस सर्विस को तत्काल मदद के लिए क्यों नहीं बुलाया?
-यह बात कहां से आई कि श्रीदेवी की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई है?
-दुबई पुलिस श्रीदेवी के आखिरी 48 घंटों के फोन कॉल्स की जांच कर रही है। बताया जाता है एक नंबर से उन्हें बार-बार फोन आ रहा था। कौन श्रीदेवी को बार-बार फोन कर रहा था?