फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री के नाती को डेट कर रही जाह्नवी, श्रीदेवी की मंजूरी मिली!

Thu, 24 Nov 2016 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Yogen Shah
श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाहन्वी अपने बॉलीवुड डेब्यू से पहले ही खूब सुर्खियों में हैं और वो भी अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से। जहां हाल ही में इस तरह की खबरें आईं थी कि उनकी मॉम श्रीदेवी ने ब्वॉयफ्रेंड ना रखने की सख्त हिदायत दी है वहीं हाल ही में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला जिसे देखकर लगा कि जाहन्वी ने अपनी मां की हिदायत को ताक पर रख दिया है और खुद उनकी मां भी उनके सामने झुक गई हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

बॉयफ्रेंड से दूर रहने की सलाह ना आई काम, श्रीदेवी को झुकना पड़ा बेटी के आगे

2 of 5
जाहन्वी हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दिखाई दीं। वो पहुंचीं थीं गौरी शिंदे की फिल्म 'डीयर जिंदगी' की स्पेशल स्क्रीनिंग पर। यहां उनके साथ श्रीदेवी भी नजर आईं। लेकिन जहां जाहन्वी के चेहरे पर हल्की मुस्कुराहट थी तो वहीं श्रीदेवी के चेहरे की मुस्कान गायब थी। ये पहली बार है जब इस तरह से जाहन्वी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ मीडिया के सामने आई हों।
विज्ञापन

बॉयफ्रेंड से दूर रहने की सलाह ना आई काम, श्रीदेवी को झुकना पड़ा बेटी के आगे

3 of 5
जो भी हो जाहन्वी की इस अपीएरेंस से साफ झलक रहा था कि उन्हे इस बात की कोई परवाह नहीं है कि दुनिया उनके बारे में क्या सोचती है। इससे पहले जाहन्वी की शिखर पहाड़िया को किस करते हुए कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं जिन्होंने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया। इसके अलावा दोनों को कई बार साथ में टाइम बिताते हुए भी देखा गया है। सोशल मीडिया पर भी दोनों की साथ में काफी तस्वीरे हैं। 

बॉयफ्रेंड से दूर रहने की सलाह ना आई काम, श्रीदेवी को झुकना पड़ा बेटी के आगे

4 of 5
वैसे खुद जाहन्वी या उनकी मॉम श्रीदेवी ने इस बारे में अभी तक कुछ भी खुलकर नहीं बोला है। लेकिन जिस तरह से अब ये तीनों साथ में मीडिया के सामने आए हैं उससे तो लगता है कि श्रीदेवी ने उनके ब्वॉयफ्रेंडको कबूल कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉयफ्रेंड से दूर रहने की सलाह ना आई काम, श्रीदेवी को झुकना पड़ा बेटी के आगे

5 of 5
बता दें कि जाहन्वी को डेट कर रहे शिखर पहाड़िया पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं और जाहन्वी के साथ खूब घूमते हुए नजर आते हैं। वहीं जाहन्वी अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारी कर रही हैं। खबर है कि वो करण जौहर की फिल्म से डेब्यू करेंगी और इसके लिए उनकी कड़ी ट्रेनिंग चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें