फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी भी रिलीज नहीं हो पाई श्रीदेवी की यह 5 फिल्में, ये थी असली वजह

Sun, 04 Mar 2018 10:41 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही दुनिया को अलविदा कह गई हों लेकिन लोगों में दिल में वह हमेशा जिंदा रहेंगी। वह न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस थीं बल्कि एक शानदार डांसर भी थीं। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया था लेकिन शायद कम ही लोग जानते हैं कि उनकी कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जो आजतक रिलीज नहीं हो पाई। इन फिल्मों के रिलीज न होने के अलग-अलग कारण हैं। आइए हम आपको श्रीदेवी की उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो रिलीज नहीं हुई और इसके पीछे क्या कारण क्या है।
विज्ञापन

2 of 6
साल 1988 में डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने विनोद खन्ना, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित को लेकर फिल्म 'जमीन' बनाने की घोषणा की थी। फिल्म का एक बड़ा हिस्सा शूट भी हो गया था लेकिन पूरी फिल्म शूट नहीं होने के कारण ये रिलीज नहीं हो सकी। 
विज्ञापन

3 of 6
डायरेक्टर केआर रेड्डी ने सुपरहिट फिल्म 'चांदनी' की स्टार कास्ट यानि श्रीदेवी, विनोद खन्ना और ऋषि कपूर को लेकर फिल्म 'गर्जना' (1991) बनना चाहते थे। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया था और शूटिंग भी शुरू हो गई थी लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट और प्रोड्यूसर के बीच पेमेंट को लेकर अनबन हुई और फिल्म बंद हो गई।

4 of 6
डायरेक्टर अनिल शर्मा ने साल 1990 में अनिल कपूर और श्रीदेवी को लेकर फिल्म 'महाराजा' बनाने की घोषणा की थी। फिल्म की कास्ट को लेकर कुछ दिक्कतें हुई और फिल्म बंद हो गई। इसके बाद इसी नाम से साल 1998 में ये फिल्म आई जिसमें गोविंदा और मनीषा कोइराला ने काम किया था।
विज्ञापन

5 of 6
एक इंटरव्यू में अनिल कपूर ने बताया था कि उन्हें और श्रीदेवी को लेकर 'गोविंदा' नाम से एक फिल्म बनने वाली थी। फिल्म के लिए दोनों ने फोटोशूट भी करवाया था लेकिन किसी कारण से फिल्म बन ही नहीं पाई। इसके बाद उनकी जोड़ी को फिल्म 'मिस्टर इंडिया' में कास्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म 'चांदनी' के कोरियोग्राफर मनमोहन सिंह ने श्रीदेवी और सनी देओल को लेकर फिल्म 'तीरांदाज' की घोषणा की थी। फिल्म का मुहूर्त क्लैप यश चोपड़ा ने दिया था। इन सबके बावजूद फिल्म कभी बन ही नहीं पाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें