फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच सड़क टॉपलेस हुई एक्ट्रेस ने अब सचिन तेंदुलकर को लताड़ा, पोस्ट लिखकर अभिनेत्री से जोड़ा नाम

Wed, 12 Sep 2018 12:23 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sri reddy, sachin tendulkar
पिछले कुछ समय से कास्टिंग काउच का मुद्दा गरमा गया है। इस साल की शुरुआत में साउथ की स्ट्रगलिंग फिल्म एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का आरोप लगाया था। साथ ही टॉपलेस होकर कास्टिंग काउच के खिलाफ अपना विरोध भी जताया था। अब एक बार फिर श्री रेड्डी चर्चा में बनी हुई हैं।

 
विज्ञापन

2 of 5
Sri Reddy
श्री ने कास्टिंग काउच में शामिल कई नामचीन लोगों के नामों का खुलासा किया था लेकिन अब श्री ने जिस शख्सियत पर निशाना साधा है उस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल है। दरअसल लोग उन्हें क्रिकेट का भगवान मानते हैं। हमेशा की तरह इस बार भी श्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है।
 
विज्ञापन

3 of 5
सचिन तेंदुलकर
श्री ने सचिन तेंदुलकर पर निशाना साधते हुए लिखा- 'एक रोमांटिक शख्स जिसे सचिन तेंदुलकरन पुकारते हैं, जब हैदराबाद आया तो एक चार्मिंग लड़की ने उनके साथ रोमांस किया। हाई प्रोफाइल चामुंडेश्वर स्वामी ने इसमें मिडिल मैन की भूमिका निभाई। महान आदमी बढ़िया खेल सकता है...मेरा मतलब ठीक से रोमांस कर सकता है????' श्री ने अपने पोस्ट में जिस 'चार्मिंग गर्ल' की बात की है उसे तेलुगू फिल्म एक्ट्रेस चार्मी कौर से जोड़ा जा रहा है। 

4 of 5
sri reddy
हालांकि इस पर न तो सचिन तेंदुलकर का और न ही चार्मी कौर का कोई बयान सामने आया है। श्रीरेड्डी अक्सर अपने पोस्ट के जरिए कई लोगों पर निशाना साधती हैं। कभी पवन कल्याण तो कभी अभिराम दग्गुबती तो कभी एक्टर विशाल। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sri reddy Mallidi
बता दें श्री ने कई टॉप साउथ की फिल्मों के निर्माताओं, निर्देशकों और एक्टर्स पर काम के बदले यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने मांग की थी कि फिल्म उद्योग में मूल तेलुगू स्ट्रग्लिंग एक्टर्स को 75 प्रतिशत मौका दिया जाना चाहिए और तेलुगू फिल्म चैंबर में भी सदस्यता देनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें