टॉलीवुड में कास्टिंग काउच का विरोध करने के लिए बीच सड़क टॉपलेस होने वाली तेलगु एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने एक बार फिर जन सेना पार्टी के चीफ पवन कल्याण पर हमला बोला है। दरअसल कुछ दिनों पहले पवन कल्याण ने मशहूर कॉमेडियन अली के वाईएसआर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने को लेकर कहा था कि अली के पार्टी में शामिल होने से वह बहुत आहत हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Sri Reddy
हाल ही में श्रीरेड्डी का एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने एक बार फिर से पवन कल्याण पर निशाना साधा है। श्री ने कहा है कि पवन कल्याण को अली जैसे महान इंसान की आलोचना करने का कोई अधिकार नहीं है।
विज्ञापन
3 of 4
sri reddy
इससे पहले भी श्री ने पवन को लेकर कहा था कि उनके पास सिर्फ बहुत बार शादी करने जैसी उपलब्धि है और अब दुभाग्य से अब वह राजनीति में आ गए हैं। श्री ने लिखा था- इस लड़के ने कई बार शादी की, उसके जीवन में केवल एक ही उपलब्धि है कि उसने कई बार शादी की है। वह एक बड़े हीरो का भाई है, इतना ही नहीं खुद भी हीरो है और 4-5 हिट फिल्में भी दी हैं।
बता दें पवन कल्याण के बीच विवाद बहुत पुराना है। कास्टिंग काउच को लेकर जिस तरह के आरोप रेड्डी ने लगाए थे, उस मामले पर पवन ने मीडिया से कहा था कि सड़कों पर प्रोटेस्ट करने से बेहतर यह है कि उन्हें पुलिस के पास जाना चाहिए।