फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कास्टिंग काउच के खिलाफ श्रीरेड्डी ने सरोज खान को दिया ऐसा जवाब, बॉलीवुड में मच सकती है हलचल

Wed, 25 Apr 2018 12:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कोरियोग्राफर सरोज खान ने कास्टिंग काउच पर एक विवादित बयान दिया है और इस बयान के जारी होते ही बवाल भी खड़ा हो गया है। इंटरव्यू में सरोज खान ने कास्टिंग काउच को गलत नहीं ठहराया। उन्होंने कहा कि कास्टिंग काउच होना कोई नई बात नहीं है। हर लड़की के ऊपर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। सरोज के इस विवादित बयान को पढ़कर लोग भड़क गए और सोशल मीडिया पर अपनी राय रखने लगे। अब सरोज खान की इस बात पर एक्ट्रेस श्रीरेड्डी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। 
विज्ञापन

2 of 4
sri reddy
सरोज के इस बयान को लेकर साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने रिएक्ट किया है। एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कहा, 'मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं सरोज मैम। एक बड़ी पर्सनैलिटी और बुजुर्ग होने के नाते आपको नए एक्टर्स को सही रास्ता दिखाना चाहिए। एक्टर्स को प्रोड्यूसर का स्लेव होना चाहिए, ये बात गलत इंडिकेशन दे रहा है।' आपको बता दें कि पिछले दिनों श्री रेड्डी ने तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की थी। श्री रेड्डी सुर्खियों में तब आई थीं जब उन्होंने अपना विरोध जताने के लिए बीच सड़क अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिया था।
 

 
विज्ञापन

3 of 4
sri reddy
एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच के मामले पर कोई एक्शन नहीं लेने के आरोप के तहत ऐसा कदम उठाया था। एक्ट्रेस ने शोषण करने वाले इंडस्ट्री के कई बड़े नामों का खुलासा करने की धमकी भी दी थी। उन्होंने कई टॉप साउथ की फिल्मों के निर्माताओं, निर्देशकों और एक्टर्स पर काम के बदले यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने मांग की है कि फिल्म उद्योग में मूल तेलुगू स्ट्रग्लिंग एक्टर्स को 75 प्रतिशत मौका दिया जाना चाहिए और तेलुगू फिल्म चैंबर में भी सदस्यता देनी चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
Saroj Khan
वहीं सरोज खान ने कहा है कि हर लड़की के ऊपर कोई न कोई हाथ साफ करने की कोशिश करता है। सरकार के लोग करते हैं फिर आप लोग फिल्म इंडस्ट्री के पीछे क्यों पड़े रहते हो। फिल्म जगत कम से कम रोटी तो देता है, रेप करके छोड़ तो नहीं देता। ये सब लड़की के ऊपर होता है कि वो क्या चाहती है। अगर वो किसी के हाथ नहीं आना चाहती तो न आए।'  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें