फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ते में दरार आते ही श्रीसंथ ने दीपिका को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो, वजह निकलीं भुवनेश्वरी

Wed, 13 Feb 2019 02:22 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dipika Kakar Bhuvneshwari - फोटो : twitter
बिग बॉस सीजन 12 में सबसे चर्चित जोड़ी अगर किसी की थी को वो थी टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ और क्रिकेटर श्रीसंथ की। दोनों की जोड़ी भाई-बहन के रूप में बड़ी मिसाल बनी हुई थी। हर सुख-दुख में साथ रहने वाले ये दोनों स्टार्स को देखकर लगता था मानो ये दोनों एक-दूसरे को कई सालों से जानते हों लेकिन दोनों के भाई-बहन वाले रिश्ते में अब कुछ खटास आ गई है। 
विज्ञापन

2 of 5
dipika kakar and Sreesanth - फोटो : twitter
दरअसल, हाल ही में श्रीसंथ ने दीपिका कक्कड़ को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है और यह कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि यह दोनों के फैन्स के लिए काफी शॉकिंग है, क्योंकि जो बिग बॉस के घर में सबसे मजबूत जोड़ी कहलाती थी अब वही जोड़ी घर के बाहर बिल्कुल अलग ही दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
sreesanth, dipika - फोटो : file photo
आपको बता दें कि जब श्रीसंथ के दीपिका को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो किए जाने के बारे में वजह पूछी गई तो उन्होंने कहा- हां मैंने दीपिका को अनफॉलो कर दिया है क्योंकि उन्होंने मेरी पत्नी भुवनेश्वरी कुमारी को अनफॉलो कर दिया है। मेरे लिए भुवनेश्वरी का सम्मान सबसे पहले है। वो मेरी पत्नी हैं, मेरी शक्ति है और मेरा सपोर्ट है।

4 of 5
s sreesanth
श्रीसंथ ने आगे कहा, दीपिका के फैंस मेरी पत्नी और बच्चों को सोशल मीडिया पर अपशब्द कहते हैं। दीपिका को अपने फैंस से कहना चाहिए कि वो ऐसा न करें लेकिन दीपिका ने कभी भी इस मामले पर कोई एक्शन नहीं लिया। वहीं जब मेरे फैंस दीपिका को गलत कहते थे तो मैनें उन्हें कई बार रोका था। दीपिका मेरी बहन हमेशा रहेंगी, मैं रिश्तों की कद्र करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sreesanth
श्रीसंथ आगे कहते हैं कि मैं दीपिका से भी इस बारे में कुछ भी डिस्कस नहीं करना चाहता हूं। मैं आप सभी को उन्हें अनफॉलो करने की वजह इसलिए बता रहा हूं, जिससे आप सभी असली वजह को जान सकें। अब ये देखना है कि दोनों भाई-बहन का ये रिश्ता क्या नया मोड़ लेता है, क्योंकि दीपिका पर यह इल्जाम पहले ही लग चुका है कि वो कैमरा देखकर श्रीसंत के साथ भाई-बहन कार्ड खेलती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें