फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलाइका के फिट अंदाज से फराह के फनी हेयर स्टाइल तक, कुछ ऐसे नजर आए सेलेब्स

Thu, 18 Jul 2019 09:05 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला, मुंबई टीम
विज्ञापन
1 of 6
मलाइका अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अमर उजाला का रोविंग कैमरा दिन भर मुंबई की गलियों में घूमता है। इसी के बहाने हम आपको हिंदी सिनेमा की हलचल भी दिखाते रहते है। आज सबसे पहले बात मलाइका अरोड़ा की। अक्सर अर्जुन कपूर के साथ मायानगरी में नज़र आने के अलावा मलाइका अरोड़ा तो हरदम अपने जिम के बाहर ही नज़र आती हैं। अपने जिम से एक दिन की भी छुट्टी नहीं लेती हैं। इसीलिए मलाइका अपनी फिटनेस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन जिम जाते वक्त भी अपने फैशन सेंस को हर दम बरकार रखती हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
नोरा फतेही और तुलसी कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म बाटला हाउस ने नोरा फतेही  को भी स्टार बना दिया है। हरदम सिर्फ आइटम सॉन्ग में नज़र आने वाली ये अदाकारा अब फिल्म बाटाला हाउस में अभिनय करती हुई भी नज़र आने वाली हैं। वहीं तुलसी कुमार का फिल्म के लिए गाया गाना ओ साकी साकी रे और नोरा फतेही के ठुमके भी मशहूर हो चुके हैं। दोनों एक साथ दिखीं अपनी इस फिल्म के एक प्रमोशनल इवेंट में।
विज्ञापन

3 of 6
खुशी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
अब बात करते हैं खुशी कपूर की यानी बोनी कपूर की लाडली बिटिया नं. 2 की। तस्वीरें खिंचवाना सीखना हो तो आजके इन स्टार किड्स से सीखिए। फोटोग्राफरों को पीछे देख ये स्टार किड्स कभी भी तस्वीर खिंचवाने से नहीं चूकते। खुशी कपूर की यह तस्वीर इस बात का सबूत है। हर बार वह इन फोटोग्राफरों को तस्वीर निकालने का पूरा मौका देती हैं। 

4 of 6
ब्रूना अब्दुल्ला - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
ब्रजीलियन अदाकारा ब्रूना अब्दुल्ला भी इन दिनों सुर्खियों में हैं। सुर्खियों का कारण इस तस्वीर में साफ नज़र आ रहा है। हाल ही में एक और खबर आई है की ब्रूना ने चुपके चुपके अपने काफी समय से चल रहे बॉयफ्रेंड ऐलेन फ्रेजर से शादी भी रचा ली है। ऐलेन फ्रेजर स्कॉटलैंड के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन

5 of 6
ईशा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फिल्म वन डे जस्टिस डेलिवर्ड के बाद अब ईशा गुप्ता जल्द ही अपनी अगली फिल्म की शुरूआत करने वाली हैं। एक्ट्रेस अमीशा पटेल निर्माणित फिल्म देसी मैजिक में ईशा अहम भूमिका निभाने वाली हैं। ईशा के साथ इस फिल्म में जायद खान भी नज़र आने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फराह खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
फोटोग्राफर कभी कभी काफी निजी फोटो ले लेते हैं, इस बात का सबूत फिल्मकार फराह खान की यह तस्वीर है। अपने सैलोन टाइम से किसी जरूरी काम के लिए बाहर आई फराह खान को फोटोग्राफरों ने इस तस्वीर में कैद कर लिया। लगता है फराह बालों में अपने पसंदीदा स्ट्रीक्स करवा रही हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें