बॉलीवुड सेलेब्स का घर कही जाने वाली मायानगरी मुंबई में अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स नजर आ जाते हैं। कभी जिम के बाहर उनका फिटनेस अवतार देखने को मिलता है तो कभी पार्टी में उनका बिंदास लुक लोगों का दिल जीत लेता है। ऐसे में इस पैकेज में हम आपको दिखाते हैं सेलेब्स के लेटेस्ट स्पॉटिड अवतार....
विज्ञापन
2 of 9
डायना, अनुष्का- विराट और रणबीर कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एयरपोर्ट पर अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स नजर आते हैं। ऐसे में इस बार डायना पेंटी के अलावा विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नजर आए। एक तरफ जहां डायना काफी स्टाइलिश लग रही थीं तो वहीं विराट-अनुष्का काफी कूल नजर आ रहे थे। इन दोनों के अलावा रणबीर कपूर भी आनंद पंडित के ऑफिस के बाहर नजर आए।
विज्ञापन
3 of 9
गौरी, सारा, शमिता और सुजैन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरी खान, सारा अली खान, शमिता शेट्टी और सुजैन खान मुंबई में क्रोमाके के बाहर नजर आए। गौरी और सारा ने जहां ब्लैक रंग में अपना स्वैग दिखाया तो वहीं शमिता और सुजैन सफेद रंग में काफी जच रहे थे।
4 of 9
रणवीर, कृति और आलिया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
रणवीर सिंह, कृति सेनन, आलिया भट्ट भी एयरपोर्ट पर नजर आए। आलिया और कृति जहां हमेशा की तरह ही काफी खूबसूरत नजर आईं तो वहीं रणवीर सिंह एक ही दिन में दो बार नजर आए। दोनों बार रणवीर का काफी अलग अवतार नजर आया।
विज्ञापन
5 of 9
शाहरुख खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
2 नवंबर को शाहरुख खान ने अपना जन्मदिन मनाया। इस खास दिन पर पूरे बॉलीवुड में खासा उत्साह देखने को मिला। एक तरफ जहां बर्थडे पर खास आयोजन किया गया तो वहीं शाहरुख के घर मन्नत के बाहर भी फैंस का हुजूम देखने को मिला।
विज्ञापन
6 of 9
परिवार के साथ शिल्पा शेट्टी और नुसरत भरूचा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ड्रीमगर्ल से एक बार फिर सभी के दिलों में जगह बनाने वालीं नुसरत भरूचा भी अमर उजाला के कैमरे में कैद हुईं। नुसरत नोमेकअप लुक में नजर आईं। नुसरत के अलावा शिल्पा शेट्टी भी अपने परिवार के साथ नजर आईं।
विज्ञापन
7 of 9
डेनियल और बेटी के साथ सनी लियोनी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हाल ही में बॉलीवुड में कुछ हैलोवीन पार्टी रखी गईं। इस दौरान सनी लियोनी अपने बेटी के साथ नजर आईं तो वही उनके पति डेनियल भी काफी कूल अंदाज में नजर आए। हालांकि तीनों ही हैलोवीन में डराते से नजर आए। तीनों ने ही मीडिया को देखकर खूब पोज दिए।
8 of 9
जान्हवी कपूर और शाहिद कपूर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड सेलेब्स फिटनेस को लेकर काफी अवेयर रहते हैं। इस बार जिम के बाहर जान्हवी कपूर और शाहिद कपूर नजर आए। जान्हवी जहां अपने एब्स दिखाती नजर आईं तो वहीं शाहिद का रफ लुक देखने को मिला।
अनन्या, कार्तिक और भूमि पेडनेकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अनन्या पांडे, कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर डांस क्लास के बाहर नजर आए। बता दें कि तीनों फिल्म 'पति पत्नी और वो' में एक साथ नजर आने वाले हैं। सोशल मीडिया पर तीनों के फोटोज और वीडियोज अक्सर वायरल हो जाते हैं।