अमिताभ बच्चन और कोमल नाहटा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्मी सितारों पर लिखा ज्यादा जाता है: नाहटा
लेकिन, कोमल नाहटा ये भी कहते हैं, “ऐसा नहीं है कि खेल सितारे फिल्मी सितारों से ज्यादा ब्रांड एंडोर्समेंट पा रहे हैं। आज भी ब्रांड्स फिल्मी सितारों के पीछे ही ज्यादा लगे हैं। हां, ये हो सकता है कि अमिताभ बच्चन के कुल ब्रांड्स की संख्या से धोनी के ब्रांड्स की संख्या ज्यादा होना लोगों को इसकी वजह सोचने पर मजबूर कर सकता है। हालांकि, फिल्मी सितारों के तरह खेल सितारों के भी नखरे रहे हैं। उनकी अनावश्यक मांगें भी सामने आई हैं। लेकिन, फिल्मी सितारों का बुरा बर्ताव जल्दी सुर्खियां बनाता है क्योंकि उनके बारे में लिखा ज्यादा जाता है।”