Box Office Collection: 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' के जबरदस्त क्रेज के बीच हिंदी फिल्म ‘ओह माय डॉग’ और साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ भी रिलीज हो चुकी है। जानिए इन फिल्मों ने स्पाडर मैन को कलेक्शन में कितनी टक्कर दी है।
इन दिनों हॉलीवुड की दो बड़ी फिल्में- मार्वल की 'स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे' और क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ सिनेमाघरों मेंं धूम मचा रही है। इन फिल्मों के बीच 2 और फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। जानिए इन सब का कलेक्शन।
विज्ञापन
2 of 5
ओह माय डॉग
- फोटो : सोशल मीडिया
‘कैसी रही ओह माय डॉग’ की शुरुआत
पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओह माय डॉग’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।
फिल्म की कहानी इंसान और डॉग के इमोशनल रिश्ते पर है।
‘ओह माय डॉग’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही।
पहले दिन इसने 90 लाख की कमाई की थी, तो वहीं दूसरे दिन शनिवार को इसने 1.10 करोड़ की कमाई की।
इसके साथ इसने कुल 2 करोड़ की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
3 of 5
डीसी- द ब्लडी वैलेंटाइन
- फोटो : सोशल मीडिया
'डीसी: द ब्लडी वैलेंटाइन’ का कलेक्शन
साउथ इंडियन फिल्म ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ भी ‘ओह माय डॉग’ के साथ 7 अगस्त को रिलीज हुई है।
लेकिन ‘ओह माय डॉग’ के मुकाबले ‘डीसी द ब्लडी वैलेंटाइन’ की शुरुआत अच्छी रही।
फिल्म ने पहले दिन 4.40 करोड़ की कमाई की। वहीं दूसरे दिन शनिवार को इसने 6.70 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 11.10 करोड़ का हो गया है।
4 of 5
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे
- फोटो : X
‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ का दबदबा जारी
मार्वल मूवी ‘स्पाइडर-मैन- ब्रांड न्यू डे’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है। फिल्म ने वीकएंड का फायदा उठाते हुए शनिवार को 31 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। फिल्म का टोटल कलेक्शन 381.11 करोड़ का हो गया है। आज रविवार का दिन फिल्म के लिए और खास साबित हो सकता है।
‘द ओडिसी’ का कलेक्शन
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ को रिलीज हुए करीब 23 दिन हो चुके हैं, लेकिन फिल्म का जादू कम होने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म ने शनिवार को 4.77 करोड़ की कमाई की है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 165.40 करोड़ का हो गया है। ‘द ओडिसी’ वर्ल्डवाइड भी शानदार कमाई कर रही है।