फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगास्टार के सुपरस्टार बेटे 'चेरी' के लिए अहम दिन, 'मगधीरा' ने दिया स्टारडम

Thu, 28 Sep 2017 05:30 PM IST
amarujala.com- Presented by : श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
राम चरन तेजा
तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के मेगास्टार कहे जाने वाले चिरंजीवी के बेटे राम चरन तेजा के लिए आज का बेहद अहम है। आज उनके सिनेमाई करियर के 10 साल पूरे हो गए हैं। जानें, किस फिल्म से राम चरन तेजा ने किया डेब्यू और किस तरह बने इंडस्ट्री के सुपरस्टार...
 
विज्ञापन

2 of 5
Ram Charan Teja, Magdheera
राम चरन तेजा की पहली फिल्म 'चिरुथा' आज ही के दिन साल 2007 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के डायरेक्टर पुरी जगन्नाध थे। इसमें नेहा शर्मा ने लीड रोल किया था। राम चरन तेजा ने इसके बाद अपने करियर में सबसे बड़ी फिल्म 'मगधीरा' साइन की, जिसे एस एस राजामौली ने बनाया। इसमें राम चरन ने डबल रोल किया और फिल्म ने बेहद अच्छा बिजनेस किया। और फिर राम चरन ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आगे जानें, राम चरन के फिल्मी सफल के बारे में...
 
विज्ञापन

3 of 5
Ram Charan Teja
राम चरन ने जेनेलिया डिसूजा के साथ 2010 में ओरेंज फिल्म में काम किया। ये फिल्म भी हिट रही और 2012 में आई 'रच्छा' फिल्म ने उन्हें स्टार बना दिया। साल 2013 में राम चरन की दो फिल्में आई, पहली फिल्म नायक तेलुगु फिल्म थी, तो 'जंजीर' बॉलीवुड फिल्म। ये महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म की रीमेक थी। आगे जानें, राम चरन उर्फ चेरी ने कैसे हासिल किया सुपरस्टारडम...

4 of 5
Ram Charan Teja
राम चरन तेजा के लिए 2014 बेहद अहम साल रहा। इस साल उनकी 'येवाडु' ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। फिर गोविंदुदु अंदारिवदेले ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। इसके बाद 2015 में उन्होंने 'ब्रूस ली-द फाइटर' फिल्म की, जो बेहद सफल रही। आगे जानें, उनके हालिया रिलीज फिल्मों के बारे में...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ram Charan Teja
राम चरन तेजा की साल 2016 में 'ध्रुवा' फिल्म आई। ये फिल्म तमिल फिल्म की रीमेक थी। फिल्म ने काफी अच्छा बिजनेस किया। 2017 में राम की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। वो सिर्फ अपने पिता चिरंजीवी की कमबैक मूवी 'कैदी नंबर 150' में गेस्ट रोल में दिखे। अगले साल राम चरन फिजा फिर से धमाल करने को तैयार हैं। सुकुमार की 'रंगस्थलम' नाम की फिल्म में सामंता रुद्र प्रभु भी उनके साथ काम करेंगी। ये फिल्म पोंगल पर रिलीज होगी।

इन तेलुगु एक्टर्स की पॉपुलैरिटी के आगे बौने नजर आते हैं बॉलीवुड के सुपरस्टार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें