फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sushant Singh Rajput Case: मुंबई पहुंचे पटना के एसपी को जबरन किया क्वारंटीन, सुशांत की बहन ने जताई नाराजगी

Mon, 03 Aug 2020 03:41 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एसपी विनय तिवारी, सुशांत के साथ उनकी बहन श्वेता - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में पटना से मुंबई जांच करने पहुंचे एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटीन कर दिया गया। इस खबर के सामने आते ही हड़कंप मच गया। बिहार के डीजीपी ने इस घटना पर गुस्सा जाहिर किया। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की बहन ने इस पर नाराजगी जताई है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, एसपी विनय तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
एसपी विनय तिवारी रविवार को ही पटना से मुंबई पहुंचे थे। यहां उन्होंने पहले से मौजूद अपनी टीम के साथ मीटिंग की थी। लेकिन रविवार रात 11 बजे उन्हें बीएमसी की टीम ने पहुंचकर उन्हें क्वारंटीन कर दिया। इस घटना पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने हैरानी जताते हुए ट्वीट किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत अपनी बहन श्वेता सिंह कीर्ति के साथ - फोटो : Social Media
श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इस ट्वीट में पूछा है, 'क्या? क्या ऐसा वाकई सच में हुआ है? ड्यूटी पर भेजे गए अधिकारी को 14 दिनों के लिए कैसे क्वारंटीन किया जा सकता है?' श्वेता के अलावा कई और लोगों ने भी अचानक एसपी विनय तिवारी को क्वारंटीन किए जाने पर हैरानी जताई है। 

4 of 5
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
बिहार के डीजीपी ने जताई नाराजगी
बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने भी एसपी के हाथ में लगी मुंहर का फोटो ट्वीट किया। उन्होंने एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, 'ये हैं बिहार cadre के IPS अधिकारी  विनय तिवारी जिनको मुंबई में आज रात में 11 बजे रात में जबरदस्ती क्वारंटीन कर दिया गया। सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच करने वाली टीम का नेतृत्व करने गए थे। अब ये यहां से कहीं निकल नहीं सकते।'

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत की बहन ने पीएम मोदी से की अपील - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री से गुहार लगा चुकी हैं श्वेता
श्वेता कीर्ति सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'डियर सर, मेरा दिल कहता है कि आप सच के लिए और सच के साथ खड़े होते हैं। हम बहुत साधारण परिवार से हैं। मेरा भाई जब बॉलीवुड में था उसका कोई गॉडफादर नहीं था और ना ही हमारे पास अभी कोई है। मेरी आपसे रिक्वेस्ट है कि इस केस को तुरंत देखें और इस बात का ध्यान रखा जाए कि सब कुछ सही तरीके से हो। और किसी सबूत के साथ कोई छेड़छाड़ न हो, न्याय की उम्मीद में।'

परिवार के साथ रिया चक्रवर्ती ने छोड़ा घर, बिहार के डीजीपी बोले- जमीन से खोदकर निकाल लेंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें