फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशहूर गायक एसपी बालासुब्रमण्यम का निधन, सलमान खान सहित अन्य सितारों ने दी सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि

Fri, 25 Sep 2020 03:04 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सलमान खान और एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : Twitter: @beingsalman2727
साल 2020 सिनेमा जगत के लिए काल साबित हो रहा है। साल की शुरुआत से ही कई सितारों ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। ऐसे में अब दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को चाहने वालों के लिए बुरी खबर सामने आई है। एसपी बालासुब्रमण्यम का शुक्रवार  दोपहर निधन हो गया। एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन की जानकारी गायक के बेटे एसपी चरण ने दी है। एसपी बालासुब्रमण्यम ने हाल ही में कोरोना को मात दी थी, लेकिन सांस संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में ही भर्ती थे। बुधवार को खबर सामने आई थी कि एसपी बालासुब्रमण्यम की तबीयत नाजुक है तो वहीं शुक्रवार को खबर सामने आई कि उनका निधन हो गया है। एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन के बाद से सितारों से लेकर आम फैंस तक उन्हें याद कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।





 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : Twitter: @RIAZtheboss
सलमान खान ने एसपी बालासुब्रमण्यम  को याद करते हुए ट्वीट किया। बालासुब्रमण्यम  ने लिखा, 'बालासुब्रमण्यम सर के निधन की खबर सुनकर दिल टूट गया। आप अपने बेहतरीन संगीत और गानों के दम पर हमेशा मौजूद रहेंगे। परिवार को मेरी संवेदनाएं।'  बता दें कि जब सलमान खान नए-नए फिल्मों में आए थे तो कई सालों तक एसपी बालासुब्रमण्यम को सलमान खान की आवाज़ समझा जाता था। 'मैंने प्यार किया' के गाने हों या 'साजन' या फिर 'हम आपके हैं कौन'- इन सब फिल्मों में सलमान को एसपी ने ही आवाज दी थी। वहीं कुछ साल पहले आई चेन्नई एक्प्रेस का टाइटल गाना एसपी बालासुब्रामण्यम ने ही गाया था।

 
विज्ञापन

3 of 6
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : ANI
सोशल मीडिया पर साउथ इंडियन सेलेब्स के साथ ही साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी एसपी को याद कर रहे हैं। ऐसे में रितेश देशमुख ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हम बने तुम बने -एक दूजे के लिए। #SPBalasubrahmanyam जी, शुक्रिया उन तमाम गीतों के लिए जो आपने हमें दिए। भारी दिल के साथ कहना पड़ रहा है- साथिया या तूने क्या किया? ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे और आपके परिजनों सहित तमाम आपके फैंस को भी इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।'

 

4 of 6
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : Social media
नील नितिन मुकेश ने एसपी को याद करते हुए ट्वीट किया, 'आपके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। ये सच में दिल तोड़ने वाली खबर है। आपके सभी गाने बहुत पसंद हैं, आपकी आवाज और आपका स्टाइल सबसे जुदा था। ईश्वर आपकी आत्मा को शांति दे सर।'

 
विज्ञापन

5 of 6
SP Balasubramaniam
देश के उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू  के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से लिखा गया, 'दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम के निधन की खबर सुनकर हैरान हूं। संगीत जगत में आपकी कमी को कभी भी पूरा नहीं किया जा पाएगा।' इस ट्वीट के  साथ ही एसपी बालासुब्रमण्यम की एक तस्वीर भी साझा की गई है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
SP Balasubramaniam
सिनेमाजगत के सितारों के साथ ही साथ ही नेताओं सहित खिलाड़ियों ने भी एसपी बालासुब्रमण्यम  को याद  किया है। सोशल मीडिया पर फैंस और सितारे एसपी बालासुब्रमण्यम  को याद करते हुए उनकी तस्वीरें और वीडियोज साझा कर रहे है। गौरतलब है कि एसपी बालासुब्रामण्यम के बारे में ये मशहूर है कि उन्होंने एक दिन में 21 कन्नड गानों को आवाज देकर रिकॉर्ड बनाया था और ये भी दावा किया जाता है कि सबसे ज्यादा गाना गाने का रिकॉर्ड ( करीब 40000) भी उनके नाम है। लेकिन खुद एसपी बालासुब्रामण्यम ने 2016 में कहा था कि अब तो वो खुद भी गिनती भूल चुके हैं।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें