फिल्म इंडस्ट्री और बॉलीवुड के मशहूर सिंगर रहे एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत) पद्म विभूषण से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। बालासुब्रमण्यम का पिछले साल सितंबर में कोरोना के चलते निधन हो गया था। उन्हें पद्म विभूषण के अलावा पद्मश्री और पद्म भूषण समेत छह राष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया था। बालासुब्रमण्यम ने अपने करियर में 16 भारतीय भाषाओं में 40,000 से अधिक गाने गाए।
पद्म पुरस्कारों की घोषणा: एसपी बालासुब्रमण्यम सहित इन हस्तियों को मिलेगा सम्मान