फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SP Balasubrahmanyam Health Update: दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम आईसीयू में भर्ती, हालत गंभीर

Fri, 14 Aug 2020 07:39 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया
दिग्गज गायक एसपी बालासुब्रमण्यम कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्तपाल में भर्ती हुए थे। उनकी हालत स्थिर बताई गई थी लेकिन अब अस्पताल प्रशासन ने जानकारी दी है कि तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है।
विज्ञापन

2 of 5
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया
एसपी बालासुब्रमण्यम चेन्नई के एमजीएम हेल्थकेयर अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल की ओर से उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, '13 अगस्त की रात को बालासुब्रमण्यम की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें देख रही मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। फिलहाल वो लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं और उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।'
विज्ञापन

3 of 5
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि 'एसपी बालासुब्रमण्यम को क्रिटिकल केयर करने वाली एक्सपर्ट की टीम देख रही है। उन पर लगातार नजर रखी जा रही है।' बता दें कि पांच अगस्त को बालासुब्रमण्यम कोविड 19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए थे।

4 of 5
एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि एसपी बालासुब्रमण्यम ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए बताया था कि, 'दो तीन दिन से मैं अस्वस्थ महसूस कर रहा था। सीने में जकड़न थी। इसके बाद सर्दी, जुखाम और बुखार हो गया। मैं इसे हल्के में नहीं लेना चाहता था। मैंने अस्पताल जाकर टेस्ट करवाया। डॉक्टर्स ने कहा कि मेरे अंदर कोरोना के हल्के लक्षण हैं और मुझे घर में ही देखभाल करने के लिए कहा, लेकिन परिवार वाले चिंतित थे जिसकी वजह से मैंने खुद को अस्पताल में भर्ती करवा लिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सलमान खान, एसपी बालासुब्रमण्यम - फोटो : सोशल मीडिया
एसपी बालासुब्रमण्यम की गिनती संगीत जगत के दिग्गज गायकों में होती है। एक वक्त था जब वो सलमान खान की आवाज माने जाते थे। बालासुब्रमण्यम ने सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया', 'साजन' और 'हम आपके हैं कौन' सहित कई अन्य फिल्मों के लिए गाने गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें