फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

South VS Bollywood: टकराने जा रही हैं 'विक्रम वेधा' और 'पीएस-1', ऐश्वर्या-ऋतिक के बीच होगा कांटे का मुकाबला

Wed, 07 Sep 2022 01:44 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
पोन्नियिन सेल्वन, विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
अगस्त के महीने में बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज हुई थी, लेकिन टिकट खिड़की पर सभी का बंटाधार हो गया। न तो आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' कोई रंग दिखा पाई और न ही अक्षय कुमार की 'रक्षा बंधन' चली। इसके बाद रिलीज हुई विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' तो बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो  गई। इस महीने तीन बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली हैं 'ब्रह्मास्त्र', 'विक्रम वेधा' और 'पोन्नियन सेल्वन'। जिनमें से 'विक्रम वेधा' और 'पोन्नियन सेल्वन' के बीच कांटे का मुकाबला देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन

2 of 4
पोन्नियिन सेल्वन - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय दोनों की हिंदी फिल्मों के बड़े सितारे हैं। दोनों की जोड़ी को बड़े पर्दे पर खूब पसंद किया जाता है। ऋतिक और ऐश्वर्या ने एकसाथ कई फिल्मों जैसे जोधा अकबर, धूम 2 और गुजारिश में में भी काम किया है। अब एकबार फिर दोनों बड़े पर्दे पर साथ आने वाले हैं, लेकिन किसी फिल्म में नहीं। दरअसल विक्रम वेधा और पोन्नियन सेल्वन दोनों एक ही दिन यानि 30 सितंबर को रिलीज होने वाली हैं। यानि एकबार फिर साउथ और बॉलीवुड में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 4
विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
ऋतिक की विक्रम वेधा और ऐश्वर्या की पोन्नियन सेल्वन दोनों ही इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक हैं। जहां पोन्नियन सेल्वन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, वहीं अभी दर्शकों को विक्रम वेधा के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। मणिरत्नम के निर्देशन में बनी पोन्नियिन सेलवन और गायत्री, पुष्कर के डायरेक्शन में बनी 'विक्रम वेधा' दोनों ही फिल्मों को का बजट भी 100 करोड़ रुपये से ऊपर का है। 
विज्ञापन

4 of 4
पीएस1- विक्रम वेधा - फोटो : सोशल मीडिया
ऐश्वर्या राय की फिल्म पोन्नियन सेलवन का बजट लगभग 500 करोड़ है, तो वहीं सैफ और ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म  विक्रम वेधा 175 करोड़ के बजट में बनी है। बता दें कि इससे पहले भी साउथ और बॉलीवुड में कड़ी टक्कर देखने को मिल चुकी है, जिसमें ज्यादातर जीत साउथ को ही हुई है। वहीं पिछले महीने रिलीज हुई लाल सिंह चड्ढा और रक्षा बंधन के बीच क्लैश हुआ था। दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गईं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें