कमल हासन
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों की सफलता पर बोले कमल हासन
तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, हिंदी और बंगाली फिल्म उद्योगों में 200 से अधिक फिल्मों में काम कर चुके कमल हासन ने कहा कि हम हमेशा पैन इंडिया फिल्में बनाते रहेंगे, हालांकि एक अखिल भारतीय परियोजना (पैन इंडिया प्रोजेक्ट) की सफलता इसकी यूनिवर्सल अपील और फिल्म निर्माण की गुणवत्ता पर निर्भर करती है। अभिनेता ने आगे कहा अगर आप गोल्ड के लिए पैन करते हैं, तो आप नए शब्दों, सिक्कों के लिए पैन करते हैं। पैन इंडिया (फिल्में) हमेशा से रहा है।'