फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suriya: बॉलीवुड में काम करने को लेकर बोले जय भीम के एक्टर सूर्या, 'हमें खुद को साबित करने के लिए वहां जाने की जरूरत नहीं'

Wed, 09 Mar 2022 04:06 PM IST
न्यूज डेस्क एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सूर्या शिवकुमार - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार सूर्या आजकल 'जय भीम' की सफलता को एंजॉय करने के साथ अपनी आगामी फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कोच्चि में अपनी आगामी फिल्म 'एथरक्कुम थुनिंधवन' के प्रचार के दौरान मीडिया से बाचतीच की। इस बातचीत के दौरान सूर्या से बॉलीवुड में काम करने को लेकर सवाल पूछे गए, जिसका उन्होंने बड़ी बेबाकी से जवाब दिया।
 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
सूर्या - फोटो : social media
बॉलीवुड में काम करने की जरूरत नहीं
अभिनेता सूर्या से जब पूछा गया कि क्या वह बॉलीवुड में काम करना चाहते हैं, तब उन्होंने कहा कि, "मैं और जो दक्षिण भारतीय अभिनेता यहां जो काम कर रहे हैं, हम बॉलीवुड को हमारे बारे में बात करने पर मजबूर करेंगे। बेशक यह एक बहुत बड़ी इंडस्ट्री और एक बड़ा मंच है। मौका मिला तो मैं बॉलीवुड में जरूर काम करूंगा, लेकिन मुझे नहीं लगता कि हमें खुद को साबित करने के लिए वहां जाने की जरूरत है। " 

 
विज्ञापन

3 of 6
सूर्या - फोटो : Twitter
महिलाओं को किया संबोधित 
इस दौरान सूर्या ने विश्व की सारी महिलाओं को 'विश्व महिला दिवस' की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि यह इन्हीं लोगों का प्यार और बलिदान है, जो हमारी दुनिया को सुंदर बनाता है। हमें महिलाओं से बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। सूर्या आगे कहते हैं कि "अगर कोई मेहमान हमारे घर आता है हम अपनी बेटियों को ही उनका ख्याल रखने के लिए बोलते हैं न की बेटों को। ऐसा क्यूं? यह बदलाव हमें खुद और हमारे घर से शुरू करने की जरूरत है।"

 

4 of 6
सूर्या
मलयालम फिल्मों में करना चाहते हैं काम
मलयालम फिल्मों में काम करने की बात पर सूर्या ने कहा, "मैं यहां भी भाषा के बैरियर को नहीं तोड़ सकता हूं, लेकिन मैं मलयालम इंडस्ट्री में कम से कम एक फिल्म तो करना चाहूंगा।" उन्होंने कहा कि वह मलयालम फिल्म 'भीष्मपर्वम' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन

5 of 6
सूर्या - फोटो : instagram/actorsuriya
ये है आगामी फिल्म की कहानी
अपनी आने वाली फिल्म 'एथरक्कुम थुनिंधव' के बारे में बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि उसकी कहानी ऐसी है, जो किसी भी परिवार में हो सकती है। वे कहते हैं,"यह फिल्म ऐसे टॉपिक पर बनी है, जो किसी भी परिवार में हो सकती है।"

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सूर्या पत्नी ज्योतिका के साथ - फोटो : social media
पत्नी ज्योतिका के साथ करना चाहते हैं काम 
सूर्या ने अपनी पत्नी ज्योतिका के साथ दोबारा फिल्म में काम करने की इच्छा जताते हुए कहा कि "हम दोनों एक-दूसरे के साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करने के लिए उत्सुक हैं, लेकिन स्क्रिप्ट दमदार होनी चाहिए।" सूर्या और उनकी पत्नी ज्योतिका को आखिरी बार साल 2006 में फिल्म 'सिल्लुनु ओरु कधल' में साथ देखा गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें